ADVERTISEMENT
इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- शाहजहांपुर में एडीएम अरविंद कुमार के कार्यालय में उनके पिता राधेराम उनसे मिलने पहुंचे. राधेराम वाराणसी से आए थे और उन्होंने अपने बेटे को निष्पक्ष और न्यायपूर्ण तरीके से काम करने की सलाह दी।वाराणसी के राधेराम जब शाहजहांपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व के ऑफिस में दाखिल हुए तो उन्होंने सामान्य फरियादी की तरह नमस्कार किया।
एडीएम अरविंद कुमार ने सिर उठाकर देखा तो हैरान रह गए। सामने उनके पिता खड़े थे। राधेराम तैनाती के बाद पहली बार अपने बेटे से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात में उन्होंने अपने बेटे को नसीहत दी कि जिस कुर्सी पर बैठो हो वह न्याय की कुर्सी है।












