छिंदवाड़ा(सुशील परिहार)- अत्यंत हर्ष का विषय है कि दिनांक 8 से 12 अक्टूबर के मध्य माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु माननीय सांसद महोदय के द्वारा “सांसद स्वदेशी मेला” का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर चित्रकला, रंगोली, निबंध, नृत्य प्रतियोगिता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 600 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
इस प्रतियोगिता में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया
भूयश कुमार साहू (कक्षा 12वीं) — प्रथम स्थान (9th–12th स्तर)
गोविंद सिंह (कक्षा 7वीं) — प्रथम स्थान (6th–8th स्तर)
सोहम अग्रवाल (कक्षा 7वीं) — तृतीय स्थान (6th–8th स्तर)
निबंध प्रतियोगिता प्रभारी :
कुमारी गीता शर्मा (अंग्रेजी)
श्रीमति नीलम सुलखिया (हिंदी)
साथ ही, चित्रकला प्रतियोगिता में उपासना गिरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Excellent Performance Award) प्राप्त किया, जिसकी प्रभारी थीं —
कुमारी पुष्पम
तथा ड्रामा प्रतियोगिता में “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” विषय पर गुरुकुल की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी और सम्मान प्राप्त किया।
ड्रामा टीम के प्रतिभागी—
प्रिंसी लारोकर (कक्षा 9वीं),पारुल मालवी (कक्षा 9वीं)
,सन्मति कुकरेजा (कक्षा 6वीं),आरोही सेंगर (कक्षा 6वीं), अनुभूति सिंह (कक्षा 7वीं), प्रेरणा पाठक (डांस टीचर)
ड्रामा प्रतियोगिता प्रभारी —
श्रीमति पुष्पा कुमारी
गुरुकुल परिवार इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, प्रभारियों एवं सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान करता है।













