इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- आगरा शास्त्रीपुरम, सिकंदरा के शिवम एलिगेंट अपार्टमेंट में दो तीन दिन से नहीं खुला था फ्लैट का दरवाजा, पड़ोसियों को हुई चिंता, डायल 112 पर दी गई सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, अंदर का दृश्य देखकर सभी की आंखें हुईं नम घर में मिले ज़ोमैटो-जेपेटो के पैकेट, दवाइयां और जरूरी सामान, लंबे समय से अकेले रहने के संकेत बीमारी और उम्र के कारण अकेले थे बुजुर्ग, परिवार से रहते थे दूर, चार दीवारें ही बनी थीं सहारा पुलिस ने लोहा मंडी में रहने वाले रिश्तेदारों को दी सूचना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गोद लिया हुआ पुत्र पुणे में सैन्य सेवा में तैनात, घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल







