इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- चकरनगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अजीत गुर्जर (30) निवासी ग्राम नीवरी और सुमित चौहान (26) निवासी ग्राम तेजपुरा भैंस देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान कांयछी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भरेह और चकरनगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल चकरनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
