छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग के आदेश पर केंद्रीय बोर्ड पाठ्यक्रम के भोपाल जोन के दिशा निर्देश पर आज संत श्री आसाराम जी गुरुकुल में क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सी.बी.एस.ई. स्कूलों के प्रतिनिधि और प्राचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर, विद्या संस्कार वैली स्कूल बैतूल के प्राचार्य श्री अनिल कुमार अहिरवार, यूनिक इंटरनेशनल स्कूल परासिया के प्राचार्य रसपाल सिंह एवं गुरुकुल से श्रीमती पूजा आम्रवंशी ने दीप प्रजुलत कर की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के द्वारा यह सिखाया गया कि विद्यार्थियों को सक्रिय अधिगम सकारात्मक ढंग से कैसे करें। निर्मला पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।
पूरे भोपाल जोन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए गुरुकुल का चयन का आधार यहां की आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर कई अन्य प्रतियोगिताओं में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गुरुकुल का परचम लहराकर जिले को गौरान्वित किया है कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों ने गुरुकुल प्रशासन की जमकर सराहना की ।







