इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही थी स्लीपर बस जो इटावा सीमा थाना बकेवर ग्राम उझयानी के समीप चालक का संतुलन खो जाने से गाड़ी पलट गई ।जिससे सवारी में अफ़रा तफरी मच गई और वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवाज सुनने पर मौके पर तत्काल पहुंचे जिससे स्लीपर बस में सवारियों को निकालने की कोशिश की और थाना पुलिस को सूचना दी जिसमें मौके पर तत्काल पहुंचे भरथना सी ओ रामदवन मौर्य थाना इकदिल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान व थाना बकेवर विपिन मलिक तत्काल मौके पर पहुंचे वहीं घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी महेवा वह 50 सैया अस्पताल बकेवर पहुंचाया गया उन्हें बताया गया लगभग 10 से 15 सवारियां गंभीर घायल है और एक का पैर कट जाने की खबर है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने बताया की सुबह ढलते ही दिल्ली की तरफ से डबल डेकर बसे काफी तेज रफ्तार से निकलते हैं और शाम ढलते ही कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से फर्राटे भर्ती हुई महेवा बकेवर अंदर से जाती हैं।वहीं क्षेत्र की जनता ने जिला अधिकारी व वरिष्ठ पर अधीक्षक से मांग की है इन डबल डेकर बसों पर अंकुश लगाया जाए।










