Tuesday, April 7, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home INDIA

फौजी ढाबा लूटकांड का खुलासा: स्कॉर्पियो सवार चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी व कारतूस बरामद

Sushil Parihar by Sushil Parihar
in INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
फौजी ढाबा लूटकांड का खुलासा: स्कॉर्पियो सवार चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी व कारतूस बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार

0
चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान

चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान

0
मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में

मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में

0
इटावा पुलिस थाना बकेवर द्वारा की गयी कार्यवाही

इटावा पुलिस थाना बकेवर द्वारा की गयी कार्यवाही

0
आसाराम बापू जेल से बाहर आये

आसाराम बापू जेल से बाहर आये

0
बहुत बड़ी दुःखद घटना ,हर इंसान का दिल हिल गया

बहुत बड़ी दुःखद घटना ,हर इंसान का दिल हिल गया

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

जसवंतनगर/इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- तीन दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फौजी ढाबे पर हुई लूट और मारपीट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद बीती रात जोनई के समीप से स्कॉर्पियो सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपये नगद, एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन, एक कुल्हाड़ी, .315 बोर के सात जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है और रायफ़ल अभी तक बरामद नहीं हो पाई है।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि 10 मार्च की रात करीब नौ बजे ढाबा संचालक राजीव कुमार निवासी नगला भिखन अपने फौजी ढाबे पर मौजूद थे। उसी दौरान स्कॉर्पियो कार से चार व्यक्ति वहां पहुंचे और खाना पैक करने को कहा। जब उनसे खाने के पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने तलवार, फरसा और लोहे की रॉड निकालकर ढाबे पर हमला कर दिया। उन्होंने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और गल्ले से करीब 16 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने पर उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। आरोप है कि हमलावर ढाबा मालिक की लाइसेंसी .315 बोर राइफल और कारतूस भी छीनकर ले गए और भागते समय जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जोनई के पास पंजाब नंबर की एक स्कॉर्पियो कार में चार संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, मनीष कुमार, शुभम वर्मा व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरप्रीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, प्रीत सिंह पुत्र सुखवेंद्र सिंह, जगदीप सिंह पुत्र सरदार सेवक सिंह और हरजिंदर सिंह पुत्र संतराम निवासी लुधियाना (पंजाब) बताए। उन्होंने बताया कि वे पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर लुधियाना लौट रहे थे और ढाबे पर रुकने के दौरान विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है और स्कॉर्पियो कार को भी सीज कर दिया है।लूटी गई राइफल मिलने पर पुलिस को दें सूचना: थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने क्षेत्रवासियों और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ढाबा लूटकांड में छीनी गई लाइसेंसी राइफल कहीं भी पड़ी हुई या संदिग्ध स्थिति में मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें या उसे नजदीकी थाने में जमा करा दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राइफल की सूचना देने या पुलिस तक पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Post Views: 17
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ShareTweetPin
Previous Post

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

Next Post

पुरस्कार वितरण समारोह :: संत श्री आशाराम जी गुरुकुल गोंदिया में

Related Posts

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार
INDIA

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार

0
चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान
INDIA

चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान

0
मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में
INDIA

मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में

0
इटावा पुलिस थाना बकेवर द्वारा की गयी कार्यवाही
INDIA

इटावा पुलिस थाना बकेवर द्वारा की गयी कार्यवाही

0
आसाराम बापू जेल से बाहर आये
INDIA

आसाराम बापू जेल से बाहर आये

0
बहुत बड़ी दुःखद घटना ,हर इंसान का दिल हिल गया
INDIA

बहुत बड़ी दुःखद घटना ,हर इंसान का दिल हिल गया

0
Next Post
पुरस्कार वितरण समारोह :: संत श्री आशाराम जी गुरुकुल गोंदिया में

पुरस्कार वितरण समारोह :: संत श्री आशाराम जी गुरुकुल गोंदिया में

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us