Friday, September 4, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

*राज्य की मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी, किसानों को अब तक 1818.31 करोड़ रुपये का भुगतान: लाल चंद कटारूचक*

admin by admin
in BREAKING, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
*राज्य की मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी, किसानों को अब तक 1818.31 करोड़ रुपये का भुगतान: लाल चंद कटारूचक*
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

-कहा, संगरूर जिले की सभी 170 अनाज मंडियों में 9 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक होने की उम्मीद

-कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों और मजदूरों के आत्म-सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए

संगरूर, 20 अप्रैल (Rana Ratol/ Press Ki Taquat Bureau) : किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीद कर उनकी बनती राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर सीधे उनके खातों में जमा करवाई जा रही है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक ने संगरूर दाना मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सुचारू और किसान-पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 तक राज्य की सभी अनाज मंडियों में लगभग 38,72,735.53 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 34,16,926.10 मीट्रिक टन विभिन्न खरीद एजेंसियों तथा 6,163.30 मीट्रिक टन व्यापारियों द्वारा 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है। निर्देशों के अनुसार किसानों को अब तक लगभग 1818.31 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है।

उन्होंने आगे बताया कि संगरूर जिले की सभी 170 मंडियों में 9 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक होने की संभावना है, जिसमें अब तक लगभग 4,00,238.97 मीट्रिक टन उपज की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 3,52,766 मीट्रिक टन की खरीद कर किसानों को 351.81 लाख रुपये की सीधी अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक लगभग 30,158.45 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।

श्री कटारूचक ने आगे कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों संबंधी फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और भुगतान से जुड़े मुद्दों के कारण विरोध प्रदर्शन करने पड़ते थे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में इन समस्याओं का स्थायी समाधान कर एक मिसाल कायम की है।

मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तियों ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध बताते हुए कहा कि उनकी पूरी उपज की तुरंत खरीद की गई और उन्हें निर्धारित समय के भीतर भुगतान भी प्राप्त हो गया है। गेहूं और धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की नीति की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के 9 खरीद सीजनों के दौरान राज्य में हर वर्ष खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े स्तर पर खरीद कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की राज्य की क्षमता पर गर्व व्यक्त किया।

Post Views: 50
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ShareTweetPin
Previous Post

छात्राएं अच्छे मन से करें पढ़ाई: डॉ ज्योति वर्मा

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का घोर उलंघन पर कार्यवाही की मांग ज्ञापन

Related Posts

गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित
INDIA

ऋषि प्रसाद सेवाधारी सम्मानित

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।
BREAKING

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
Next Post
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का घोर उलंघन पर कार्यवाही की मांग ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का घोर उलंघन पर कार्यवाही की मांग ज्ञापन

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us