छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- आज दिनांक 4 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को “संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया” में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम संचालक पंकज भाई व प्राचार्या श्रीमति सुनिता भोयर के द्वारा व्यासपीठ पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जन्माष्टमी के अवसर पर कक्षा (Nur to Kg-2) नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दी ।
विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और राधा के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों की तरह कक्षा में जाकर अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाया तथा अनुशासन जिम्मेदारी और शिक्षक के महत्व को समझा ।
गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री चोइथरामजी गोपलानी, सचिव श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सह सचिव प्रदीप चामट, समिति सदस्य श्री भगत जी ठकरानी एवं श्रीमती रीता संजय गोपलानी, गुरुकुल संचालिका नीता बहन की ओर से सभी को जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस हार्दिक बधाई प्रेषित की जाती है।












