Sunday, June 28, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती डॉ. लालचंद स्मृति समारोह का भव्य आयोजन ।

admin by admin
in BREAKING, Education, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

26 June 2026

0

25 June 2026

0

24 June 2026

0

23 June 2026

0
ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!

ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!

0
लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

ख्याति शर्मा – शिमला- राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में 13 सितंबर 2024 को संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती डॉ. लालचंद स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा हारमोनियम वादक श्री तन्मय देवचके (पुणे-महाराष्ट्र) व भारतीय उच्च अध्ययन शिमला में शोधकर्ता डॉ.टी.सी.कोल  ने शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायन से उपस्थित संगीत रसिकों को मंत्र मुग्ध किया।


इस कार्यक्रम में पटियाला के  जाने-माने संगीत शिक्षाविद डॉ. जगमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान, हि• प्र• वि• से सेवानिवृत संगीताचार्य डॉ. पी.एन. बंसल , डॉ. आर.एस.शाडिंल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को गौरवान्वित किया ।


“लालसा” संस्था के बैनर तले आयोजित यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के संगीत शिक्षा जगत के प्रख्यात कलाकार व शिक्षक स्वर्गीय डॉ.लालचंद को उनके 52वें में जन्म दिवस पर समर्पित था । प्रो. पी.एन. बंसल ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य व डॉ.लालचंद जी के जीवन दर्शन से सभासदों को अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. टी.सी.कोल ने राग पूरिया कल्याण से किया और समापन ठुमरी एवं भजन की प्रस्तुति के साथ करते हुए अपनी भावपूर्ण आदरांजली अर्पित की।


कार्यक्रम के अगले चरण में  विश्व विख्यात हारमोनियम वादक  श्री तन्मय देवचके ने झपताल में राग यमन  तथा राग यमन पर आधारित सुगम संगीत की अनेकों रचनाएं प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद संगीत प्रेमियों को  सम्मोहित कर दिया । इनके साथ तबले पर पुणे के ही नवयुवक कलाकार सोहम ने बाखूबी संगति निभाई। इन्हीं के शिष्य आशा सिंह ने तार शहनाई पर सुंदर साथ निभाया। छात्र हित में “लालसा” संस्था को अपना रचनात्मक सहयोग देने के आशीर्वाद से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने अलंकृत किया।


संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. जगमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में संगीत के उत्थान, प्रचार एवं प्रसार हेतु किए गए डॉ. लालचंद के प्रयासों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।  मुख्य अतिथि डॉ .जगमोहन ने रुपए 5100 प्रोत्साहन राशि भेंट कर भविष्य में हर संभव सहयोग के आश्वासन के साथ  सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन आकाशवाणी से अनुमोदित उद्घोषक श्री जगदीश शर्मा तथा संगतकार कलाकारों में श्री राजेश ब्रह्मभट्ट (तबला), श्री सोहम गोराने (तबला) एवं श्री मदन कश्यप (हारमोनियम) का भावनात्मक व आत्मियता से परिपूर्ण सहयोग सराहनीय रहा ।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संगीत प्राध्यापक डॉ. हेमराज चंदेल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में सभी से अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की ।

 


इस अवसर पर शिमला की जानी-मानी शख्सियतों में डॉ. कामिनी शाडिंल, डॉ. हेमंत शर्मा, पंडित हरिदत्त भारद्वाज, श्री गुंजन चन्ना, श्रीमती ममता डोगरा (डॉ. लालचंद जी की पत्नी) , श्री रमेश डोगरा, पंडित कश्मीरी लाल, डॉ. हरमोहन शर्मा (पटियाला),डॉ. गोपाल भारद्वाज, श्री धनंजय आदि मौजूद रहे।

Post Views: 503
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: "Laalsa" Sanstha52nd birthdaychief guest Dr. Jagmohan SharmaDr. Gopal BhardwajDr. Hemant SharmaDr. Kamini ShandilDr. LalchandDr. P.N. BansalDr. R.S. ShandilDr. T.C. Kolgrand functionMr. DhananjayMr. Gunjan ChannaMr. Jagdish SharmaMr. Rajesh Brahmbhatt (Tabla)Mr. Ramesh DograMr. Soham Gorane (Tabla) and Mr. Madan Kashyap (Harmonium)Mrs. Mamta Dogra (wife of Dr. Lalchand Ji)music worldPandit Haridatt BhardwajPrincipal of the college Dr. Gopal ChauhanPune-MaharashtraRaga Pooriya KalyanRajiv Gandhi Government CollegeRajiv Gandhi Government College Shimlasemi-classical singingShimla
ShareTweetPin
Previous Post

माइकल जैक्सन के भाई का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया

Next Post

अनिंदिता मित्रा ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम डी के तौर पर पद भार ग्रहण किया

Related Posts

Blog

26 June 2026

0
BREAKING

25 June 2026

0
BREAKING

24 June 2026

0
BREAKING

23 June 2026

0
ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!
BREAKING

ईरान की 8 साल बाद वैश्विक वापसी: भारत के लिए खुलेंगे सुनहरे रास्ते, बदल जाएगा क्षेत्रीय व्यापार का समीकरण!

0
लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी
BREAKING

लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

0
Next Post
अनिंदिता मित्रा ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम डी के तौर पर पद भार ग्रहण किया

अनिंदिता मित्रा ने सचिव सहकारिता और पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम डी के तौर पर पद भार ग्रहण किया

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982