Wednesday, May 6, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मज़बूत इरादों वाले मनुष्य को आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती : डॉ. बलजीत कौर

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मज़बूत इरादों वाले मनुष्य को आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती : डॉ. बलजीत कौर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

06 May 2026

0

05 May 2026

0

04 May 2026 Weekly

0

03 May 2026

0

02 May 2026

0

01 May 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर ख़ुद को कमज़ोर महसूस न करें दिव्यांगजन : डॉ. बलजीत कौर
सतौज में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 181 दिव्यांगजनों को वितरित किये सहायक उपकरण
माता हरपाल कौर, विधायक नरिन्दर कौर भराज और बरिन्दर गोयल सहित अन्य शख्सियतों ने भी की शिरकत
ज़िला सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अलिमको के सहयोग से करवाया गया समागम
संगरूर/ चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सतौज में आयोजित ज़िला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होते हुये समूह दिव्यांगजन लाभार्थियों को प्रेरित करते हुये कहा कि ज़िंदगी में कभी भी इस बात पर अफ़सोस ज़ाहिर नहीं करना कि वह किसी अंग पक्ष से अधूरे रह गए हैं और या आर्थिक तौर पर कमज़ोर होने के कारण कुछ कर नहीं सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के माता जी हरपाल कौर, विधायक संगरूर नरिन्दर कौर भराज और विधायक लहरा बरिन्दर गोयल की मौजूदगी में दिव्यांगजन लाभार्थियों की हौसला अफजायी करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब मनुष्य मानसिक तौर पर मज़बूत होता है और अपने इरादें मज़बूत रखता है तो दुनिया की कोई भी ताकत उसको आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती और समाज में ऐसी अनेक मिसालें मौजूद हैं जिन्होंने अपने दृढ़ इरादों से मुसीबतों के पहाड़ों को भी तुच्छ कर दिखाया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजन की हर सुविधा को यकीनी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं और ज़िला प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग और अलिमको के सहयोग से लगाये जाने वाले ऐसे सहायक उपकरण वितरण समारोह भी उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुये दिसंबर के दौरान भी एक विशेष प्रयास करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने दिव्यांगजन लाभार्थियों से अपील करते हुये कहा कि उन्हें अपने मन में यह प्रण करना है कि ज़िंदगी आत्म-निर्भर होकर जीनी है और ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर ख़ुद को कमज़ोर महसूस करते हुये दया के पात्र नहीं बनना है बल्कि अपने मज़बूत इरादे से यह साबित करके दिखाना है कि हम किसी से कम नहीं हैं।
समागम को संबोधन करते हुये विधायक संगरूर नरिन्दर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन हरेक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर पर मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है जिसके अंतर्गत गाँवों और शहरों में अधिकारी ख़ुद पहुँच कर हर सुविधा की उपलब्धता को यकीनी बना रहे हैं।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सहित अन्य शख़्सियतों की तरफ से 181 दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत करीब 41.09 लाख रुपए की लागत के सहायक उपकरण वितरित किये गए जिनमें मोटराईज़ड ट्राईसाइकल, व्हील चेयर, ट्राईसाइकल, सी. पी. चेयर, कानों की मशीनें, बनावटी अंग, रोलेटर, कैलीपरज़, स्मार्ट फ़ोन आदि भी शामिल हैं। इस मौके पर ज़िला प्रशासन द्वारा समूह प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
समागम के दौरान विधायक लहरा बरिन्दर गोयल, चेयरमैन पनसीड महिन्दर सिंह सिद्धू, चेयरमैन स्माल स्केल दलवीर सिंह ढिल्लों, वित्त मंत्री के ओ. एस. डी. तपिन्दर सिंह सोही, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट संगरूर प्रीतम सिंह पीतू, शेना अग्रवाल डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग, चरनजीत सिंह मान एडीशनल डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग, सीनियर नेता सतीन्द्र सिंह चट्ठा, एस. डी. एम राजेश शर्मा, सहायक कमिशनर देवदरशदीप सिंह, प्रधान राहत फाउंडेशन हरविन्दर ऋषि, डिप्टी मैनेजर अलिमको इशविन्दर सिंह, ज़िला सामाजिक सुरक्षा अफ़सर लवलीन बड़िंग सहित अन्य अधिकारी, नेता और गाँव वासी भी उपस्थित थे।
Post Views: 133
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: @Bhagwant Mannbhagwant maanbhagwant maan aapbhagwant maan latest newsbhagwant maan livebhagwant maan newsbhagwant maan speechbhagwant mann aapbhagwant mann latest newsbhagwant mann latest speechbhagwant mann livebhagwant mann newsbhagwant mann speechcm bhagwant maancm bhagwant mannlatest punjabi newsPunjabpunjab cm bhagwant mannpunjabi news
ShareTweetPin
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुज़ुर्गों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध : डा. बलजीत कौर

Next Post

पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित सरवन सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश; 12 किलो हेरोइन समेत एक काबू  

Related Posts

BREAKING

06 May 2026

0
E paper

05 May 2026

0
BREAKING

04 May 2026 Weekly

0
BREAKING

03 May 2026

0
BREAKING

02 May 2026

0
BREAKING

01 May 2026

0
Next Post
पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित सरवन सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश; 12 किलो हेरोइन समेत एक काबू  

पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित सरवन सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश; 12 किलो हेरोइन समेत एक काबू  

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982