ADVERTISEMENT
बठिंडा 11 जनवरी 2023(Press Ki Taquat): मानवता की सेवा में समर्पित सहारा जन सेवा को सहारा मुख्यालय पर आकर अशोक गोयल ने अपने भाई की स्मृति में सहारा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जग्गा को 20 कंबल सहयोग में दिए सहारा द्वारा अशोक गोयल का आभार प्रकट किया गया

दो बेसहारों की ठंड से स्थिति बिगड़ी
रात्रि 10:00 बजे दो बेसहारा मानसिक रोगियों की ठंड के कारण स्थिति बिगड़ गई का पता चलने पर तुरंत सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल दोनों बेसहारों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें उपचार करवाया गया और हीटर लगाकर गर्मी दी गई जिससे दोनों मानसिक रोगी ठंड से बच गए इसके अलावा शहर के विभिन्न भागों से 5 बेसहारा शराबी और मानसिक रोगी जिनके पास गर्म कपड़ा नहीं था आमतौर पर देखने में आया है मानसिक रोगी के ऊपर से दूसरे लोग कंबल उतार लेते हैं और वो बेचारे मानसिक रोगी ठंड में ठूर ठूर करते फिरते हैं जबकि सहारा द्वारा प्रत्येक को गर्म कंबल उपलब्ध करवाया जाता है सहारा टीम संदीप गोयल, विक्की, संदीप गिल ने 5 मानसिक रोगियों को एंबुलेंस द्वारा सहारा आश्रम में पहुंचाया जहां उन्हें गर्म कपड़ों में सुलाया गया
सहारा द्वारा माल गोदाम में गरीब लोगों को टोपिया बाटी
स्थानीय माल गोदाम में रहने वाले गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए सहारा टीम जग्गा और अशोक गोयल ने गर्म टोपिया बांटी सभी गरीब लोगों को टोपिया पहनाई गई

मोटरसाइकिल सवार घायल
स्थानीय सिरकी बाजार में रात्रि दो मोटरसाइकिल सवार रेहडी से टकराकर धुंध के कारण पता ना चलने पर घायल हो गए दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गोयल, विक्की कुमार ने घायल मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, ललित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार वासी पुराना थाना को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार करवाया
