Saturday, August 1, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस लोगों को किये समर्पित

admin by admin
in BREAKING, Education, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस लोगों को किये समर्पित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

कल का पंचांग

आज का पंचांग

0

0

0
पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

0
महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

लुधियाना, 4 मार्च (प्रेस की ताकत ब्यूरो):   विद्यार्थियों की मानक शिक्षा तक पहुँच यकीनी बनाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को 13 नये स्कूल ऑफ एमिनेंस राज्य के लोगों को समर्पित किये, जिससे शिक्षा क्रांति ने पंजाब में एक और मील का पत्थर हासिल किया।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके विद्यार्थियों को जीवन में ऊँची मंजिलें हासिल करने के सपनों को उड़ान दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति देखने को मिल रही है और यह स्कूल उसी की झलक हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मौका है और वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का अग्रणी राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहलकदमी ख़ास करके गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की मानक शिक्षा तक पहुँच यकीनी बनाऐगी। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इन स्कूलों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलताएं हासिल करके राज्य का नाम रौशन करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों की किस्मत बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और शिक्षा के क्षेत्र में मिसाली तबदीली देखने को मिल रही है क्योंकि अब प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में दाखि़ला ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल तो सिर्फ़ शुरुआत है क्योंकि गरीब विद्यार्थियों की भलाई के लिए ऐसे और स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह स्कूल आधुनिक समय के मंदिर होंगे, जो विद्यार्थियों के जीवन में गुणात्मक तबदीली लाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि निजी क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा स्कूल हो, जिसमें खेल मैदान, लॉन टैनिस, स्विमिंग पुल, लैबोरेटरियाँ और अन्य सहूलतें उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह माडल कमज़ोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली में शुरू किया गया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह उन अभिभावकों के धन्यवादी हैं, जिन्होंने अपने बच्चे प्राईवेट स्कूलों से हटा कर इन स्कूलों में दाखि़ल करवाए हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य और लोगों की सेवा करने के लिए विभाजनकारी राजनीति की जगह ‘काम की राजनीति’ के सिद्धांत पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए नीट और जे. ई. ई. का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल राज्य में 165 नये आम आदमी क्लीनिक खोले गए थे और आज यह स्कूल लोगों को समर्पित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय लोगों के लूटे गए पैसे की भरपायी की जा रही है और आम लोगों की भलाई के लिए इसका उचित प्रयोग किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की जनहितैषी और विकास अनुकूल नीतियों को आने वाले दिनों में भी जारी रखा जायेगा और औद्योगिक शहर के तौर पर लुधियाना की पुरानी शान बहाल की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को भारतीय राजनीति केंद्र में लाने का श्रेय अरविन्द केजरीवाल को जाता है, जिन्होंने पार्टियों को लोगों की ज़रूरत अनुसार अपने एजंडे बदलने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्रों या चुनाव घोषण-पत्रों की जगह अब राजनैतिक पार्टियाँ लोगों को भलाई की गारंटियां दे रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री विघटनकारी राजनीति को नकार कर मूल्यों पर आधारित राजनीति शुरू करके राजनीति में बदलाव लाये हैं।

Post Views: 211
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #presskitaquat #latestnews #topnews #bhagwantmann #arvindkejrival #stategoverment #qualityeducation
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब के विवेकशील वित्तीय प्रबंधन स्वरूप जी. एस. टी में की बढ़ोतरी : हरपाल सिंह चीमा

Next Post

डॉ. बलजीत कौर ने शुभकरन सिंह के परिवार के साथ दुख किया सांझा

Related Posts

कल का पंचांग
BREAKING

आज का पंचांग

0
BREAKING

0
BREAKING

0
पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की
BREAKING

पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

0
महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ
INDIA

महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

0
Next Post
डॉ. बलजीत कौर ने शुभकरन सिंह के परिवार के साथ दुख किया सांझा

डॉ. बलजीत कौर ने शुभकरन सिंह के परिवार के साथ दुख किया सांझा

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us