छिंदवाड़ा ( लिंगा )(भगवानदीन साहू)- परम पूज्य संत श्री आशारामजी आश्रम लिंगा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य बापूजी का षष्टि महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया । पूज्य बापूजी के अवतरण दिवस के 6 दिन बाद यह उत्सव मनाए जाने की परंपरा है । इस अवसर पर आश्रम के आसपास के ग्रामो में निवासरत हजारों जरूरतमन्दों को राशन सामग्री किट भेंट की गई । दिन भर कई धार्मिक आयोजन सम्पन हुए । जिसमें श्री गुरु गीता पाठ , श्री आशारामायण पाठ ,भजन , कीर्तन आदि प्रमुख है । मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष एव राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजय पुन्हार , जिला पंचायत की सदस्य ललिता घोगें , जिला अन्तोदय समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष विलास घोगें मुख्य रूप से उपस्थित रहे । सभी मुख्य अतिथियों ने आश्रम के आध्यात्मिक स्पंदन वातावरण और आश्रम की व्यवस्थित साज सज्जा एवं सेवाकार्यों की जमकर सराहना की । समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाईजी ने बताया वर्ष भर इस आश्रम से जनहित की सेवाएं संचालित होती हैं । जिसमें लाखों लोग प्रतिवर्ष लाभांवित होते हैं ।यह सर्वविदित है कि मात्र पितृ पूजन दिवस और विधार्थी उज्ज्वलभविष्य निर्माण शिविर की शुरुआत छिंदवाड़ा से हुई है अब पूज्य बापूजी के षष्टि महोत्सव की भी शुरुआत छिंदवाड़ा (लिंगा आश्रम )से हो रही हैं यह भी विश्वव्यापी अभियान बनेगा । क्षेत्र वासियों और आसपास के ग्रामीण साधकों के आध्यात्मिक उत्थान और सेवा कार्यों के लिए यह आश्रम एक वरदान है । सभी आये साधक भक्तों के लिए विशिष्ट भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम में लगभग 9 हजार से अधिक लोग लाभांवित होने की खबर है । इस दैवीय कार्य में समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , आशा ताई इंगले ,दामोदर इंगले , रितेश इंगले ,सुभाष इंगले , अशोक कराडे , नारायण ताम्रकार ,तिलक सिह पन्द्राम ,कैलाश राउत ,बबलू सूरज प्रसाद माहोरे ,रामेश्वर कर्मवीर , पी आर शेरके ,,संजु कराडे , आदित्य भुसारे (लंदन ) हितेश इंगले, सौम्या इंगले ,वैशाली भुसारे ( लंदन ) महिला समिति से विमल शेरके , प्रीति सोंनारे , रुपाली इंगले , ज्योति कराडे , सुधा ताम्रकार आदि ने अपनी-अपनी सेवाएं दी।यूनाइटेड किंगडम ( लंदन ) से आये अप्रवासी भारतीय आदित्य भुसारे और वैशाली भुसारे चर्चा का विषय रही ।













