छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश(सुशील सिंह परिहार) – दिनांक 15 April 2026 को घोषित सी.बी.एस.ई.कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में संत श्री आशारामजी गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
कक्षा 10वीं के शानदार परिणाम
भक्ति चौरिया ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तंमय गौर 95.2% के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
नैतिक राजपुरोहित 94.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे।
विषय विशेष में उत्कृष्ट प्रदर्शन
संस्कृत
तन्मय गौर- 100
ऋषि पटले -100
स्वयं -100
यश वानखेड़े -100
नैतिक राजपुरोहित -100
अपूर्वा मिश्रा -100
हेमा ठाकुर -100
खुशी चुगलानी – 100
अंक प्राप्त कर अपने विषय शिक्षक का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया!
विद्यालय की उपलब्धियाँ
-कक्षा 10वीं के कुल 16 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर माता-पिता और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
– छिंदवाड़ा का यह एकमात्र विद्यालय है जहाँ भारत के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
बधाई एवं शुभकामनाएँ -विद्यालय संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर, श्री सुशील परिहार, श्रीमती पूजा अमरवंशी , छात्रावास अधीक्षक श्री सोमनाथ पवार अकादमिक प्रभारी कुमारी गीता कश्यप और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












