Sunday, July 26, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

दिल्ली से चंडीगढ़ चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से शराब पी: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

कहा कि नई कृषि पाॅलिसी नई बोतल में पुरानी शराब इससे पंजाब की खेती के संकट का समाधान  कतई संभव नही होगा

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली से चंडीगढ़ चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से शराब पी: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया

‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया

0
6, 6, 6, 6, 6… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ‘चीयर फॉर भारत’ साइकिल रैली का नेतृत्व किया।

0
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)

0
*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*

आज का पंचांग

0
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत

0
“पंजाब सरकार की महिलाओं को एक और तोहफा देने की तैयारी…”

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस उपचार पर 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

राकेश पराशर को फिर से अकाली दल में शामिल किया गया

पटियाला/18सितंबर
(प्रेस की ताकत ब्यूरो)

: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत माने ने दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान अवैध रूप से शराब पी , जिसके कारण वह विमान से उतरने के बाद सड़क पर गिर गए। उन्होने मामले की उचित जांच की मांग की है।

अकाली नेता ने पूर्व ओएसडी राकेश पराशर को उनके आवास पर  पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। पराशर का पार्टी के वापसी का स्वागत करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि पराशर के फिर से शामिल होने से अकाली दल मजबूत होगा।

चंडीगढ़ हवाई अडडे पर कल की घटना के बारे में बोलते हुए सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री ने दिल्ली से चंडीगढ़ की उड़ान के दौरान अपने ओएसडी के साथ शराब पी थी।’’ उन्होने कहा कि श्री भगवंत मान विमान से उतरने के बाद खुद को संभाल नही पाए और नीचे गिर गए।

यह कहते हुए कि आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना दिए जाने के बाद से  मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से तनाव में थे। उन्होने कहा,‘‘ यह शराब के नशे में धुत होने के कारण हो सकता है। पंजाबी इस बात के गवाह हैं कि एक दिन पहले भी एक इलेक्ट्रानिक चैनल को साक्षात्कार देने के दौरान भी मुख्यमंत्री नशे की हालत में थे।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को चार्टर्ड विमान से वापिस दिल्ली ले जाया गया और इसे सरकारी संसाधनों की बर्बादी करार दिया। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी सरकार को यह बताना चाहिए कि उन्हे चंडीगढ़ यां पंजाब के किसी अस्पताल में क्यों नही भर्ती कराया गया? कारण सरल है। अगर मुख्यमंत्री को किसी राज्य के अस्पताल में भर्ती कराया होता तो सच्चाई सामने आ जाती कि वह शराब के नशे में गिर गए थे।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह पहली बार नही है कि मुख्यमंत्री ने शराब के नशे में धूत होकर खुद का तमाशा बनाया हो। उन्होने कहा कि इससे पहले भी श्री भगवंत मान को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदबी में नशे में पाया गया था और उन्हे नशे में धुत होने के कारण लुफ्थांसा की फ्लाइट से भी उतार दिया गया था।

सरदार मजीठिया ने कहा कि आप सरकार की नई कृषि नीति पुरानी शराब की बोतल में नई शराब है। उन्होने कहा कि यह पाॅलिसी किसानों की आत्महत्याओं को नही रोक पाएगी, फसलों में विविधता नही ला पाएगी और भूजल स्तर में गिरावट को बचाने में नाकाम रहेगी। उन्होने कहा कि इस पाॅलिसी में किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज को कम करने का कोई उपाय नही है, जाकि बढ़कर एक लाख करोड़ हो गया है और न ही धान से विविधीकरण सुनिश्चित करने के लिए मक्का और दालों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रतिबद्धता है।

अकाली नेता ने सामाजिक कार्यकर्ता मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी के तरीके की भी निंदा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई ने लोगों को इमरजेंसी के दौर की याद दिला दी है। उन्होने गैंगस्टरों पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए आप सरकार की आलोचना  करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की हिरासत के दौरान लाॅरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के परिणामस्वरूप जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग में बढ़ोतरी हुई है तथा  इसे राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया है। उन्होने कहा,‘‘ चूंकि श्री भगवंत मान गृहमंत्री और जेलमंत्री दोनों है, इसीलिए वह इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।’’

Post Views: 120
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: bikhram majithia drugs casebikramBikram Majithiabikram majithia amritsar eastbikram majithia familybikram majithia firbikram majithia jailbikram majithia latest news updatesbikram majithia livebikram majithia newsbikram majithia securitybikram majithia vs navjot singh sidhubikram majitiabikram singh majithiabikram singh majithia z+ securitymajithiashoe thrown at bikram singh majithia
ShareTweetPin
Previous Post

कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है…….25 लाख तक का मुफ्त इलाज, गरीबों को मिलेगा दो कमरों का घर

Next Post

अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

Related Posts

‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया
BREAKING

‘प्रतिरोध जारी रहना चाहिए’: शबाना आजमी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहला कदम बताया

0
6, 6, 6, 6, 6… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।
BREAKING

राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ‘चीयर फॉर भारत’ साइकिल रैली का नेतृत्व किया।

0
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए। (25.07.2026)

0
*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*
BREAKING

आज का पंचांग

0
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत
BREAKING

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब आगे क्या: भारत की परीक्षा प्रणाली में 5 तत्काल बदलावों की ज़रूरत

0
“पंजाब सरकार की महिलाओं को एक और तोहफा देने की तैयारी…”
BREAKING

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस उपचार पर 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

0
Next Post
अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us