ADVERTISEMENT
(विशाल वर्मा)-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज सोनभद्र के बभनी के सेवाकुंज आश्रम की ओर से आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री सोनभद्र में 380 करोड़ की 177 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 195 करोड़ की पूर्व संचालित 56 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। लोकार्पण की जाने वाली 56 परियोजनाओं में पीएमजीएसवाई, कृषि विभाग, पशुधन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग समेत अन्य संस्थाओं की विभिन्न्ा परियोजनायें शामिल हैं।












