Wednesday, August 5, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पर्यावरण मंत्री मीत हेयर ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को जागरूक करने पर ज़ोर दिया  

कहा, हमारे भविष्य को बचाने के लिए पर्यावरण में निवेश करने का यह सही समय  

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
पर्यावरण मंत्री मीत हेयर ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को जागरूक करने पर ज़ोर दिया  
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

0
कल का पंचांग

दैनिक पंचांग

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
सिंचाई के लिए यदि नहरी पानी का समय पर सही प्रयोग करने पर ज़ोर दिया होता तो राज्य में भूजल का दुरुपयोग नहीं होता 
हवा को और अधिक प्रदूषित करने के लिए पराली को न जलाने का आह्वान
भगत पूरन सिंह वातावारण संभाल सोसायटी द्वारा वातावरण सम्बन्धी विचार-चर्चा में भाग लिया  
चंडीगढ़ / एस.ए.एस. नगर, 9 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब के साइंस, टैकनॉलॉजी और पर्यावरण एवं जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समाज को पर्यावरण में निवेश करने का न्योता देते हुए कहा कि यह पर्यावरण को बचाने का सही समय है, जिससे हमारा भविष्य बचाया जा सके। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली के ऑडीटोरियम में भगत पूरन सिंह वातावरण संभाल सोसायटी द्वारा पर्यावरण के विषय पर करवाए गए सैमीनार को संबोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का बड़े स्तर पर दोहन कर रहे हैं।
भूजल के दुरुपयोग को जीती जागती मिसाल बताते हुए उन्होंने कहा कि हम अब तक नहरी पानी का 100 प्रतिशत सिंचाई के लिए प्रयोग नहीं कर सके, जिस कारण हमारे 78 प्रतिशत ब्लॉक डार्क ज़ोन में हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसी ने भी सिंचाई के लिए नहरी पानी का सही प्रयोग करने की ओर ध्यान नहीं दिया, परन्तु भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य के कोने-कोने तक सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुँचाने का भरोसा दिया है और हमने भूजल का 24 प्रतिशत बचत की है। अन्य राज्यों को पानी की एक भी बूँद न देने के विरोध के बयानों पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी नहरी पानी की सिंचाई के लिए पूरी क्षमता से प्रयोग करने के बारे में सुहिरदता से नहीं सोचा और यदि ऐसा किया होता तो राज्य में भूजल का स्तर गहरा नहीं जाता। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास वास्तव में कोई अतिरिक्त पानी नहीं है क्योंकि डार्क ज़ोन का मामला हम सभी के लिए एक गंभीर समस्या बनकर उभर रहा है।
 पंजाब के बिगड़ रहे पर्यावरण के प्रति भगत पूरन सिंह वातावरण संभाल सोसायटी की चिंता की सराहना करते हुए विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आज हमारे सामने बहुत सी चुनौतियाँ हैं। ग्रीन कवर तेज़ी से घटता जा रहा है, पानी का स्तर दिन-ब- दिन घटता जा रहा है, सिंगल यूज प्लास्टिक का ख़तरा पैदा हो रहा है और पराली को अन्य तरीकों से निपटाने से बचने के लिए पराली को आग लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को जागरूक करना पड़ेगा और दूषित पर्यावरण के कारण पैदा हो रहे मुद्दों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना होगा। विद्यार्थी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का प्रण लेकर और अन्यों को भी मार्गदर्शन करके नयी मिसाल कायम कर सकते हैं। इसी तरह हमें सिंचाई के लिए अधिक से अधिक नहरी पानी को अपनाना चाहिए और भरपूर मात्रा में पौधे लगाने चाहिएं और उनके बढऩे तक उनकी देखभाल करनी चाहिए।
 उन्होंने कहा कि समाज पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकारों की अपेक्षा अधिक योगदान दे सकता है। सरकारें मुहिम शुरू कर सकती हैं परन्तु इसको सफल बनाना हमारी जि़म्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नौजवान पीढ़ी को साफ़-सुथरी हवा के आधार पर वृक्षों, पानी और पर्यावरण की महत्ता के बारे में बताना चाहिए।
 मंत्री मीत हेयर ने एस.ए.एस. नगर जिले के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किये जाने वाले विद्यार्थियों में गुरलीन कौर, प्रिया शर्मा, अरमानप्रीत कौर, हर्शप्रीत कौर, रंजनदीप कौर शामिल थे।
प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और पैनलिस्ट, डॉ. प्यारा लाल गर्ग और श्रुति शुक्ला ने भी जनसभा को संबोधित किया और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंताएं साझा की और इसको बचाने के लिए अलग-अलग उपाय सुझाए।
 प्रधान गुरमेल सिंह मोजोवाल ने कहा कि सोसायटी द्वारा पौधे लगाने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की वचनबद्धता के साथ 17 सालों से इस क्षेत्र में काम किया जा रहा है।
 इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सतिन्दर कौर बेदी, डॉ. प्यारा लाल गर्ग, श्रुति शुक्ला और थियेटर कलाकार अनोता शबदीश को सम्मानित भी किया गया। अन्यों के अलावा सोसायटी के मैंबर गुरमेल सिंह मोजोवाल, हरदेव सिंह कलेर, हरिन्दरपाल सिंह हैरी, डॉ. धर्मपाल होशियारपुरी और अमरजीत कौर।
पर्यावरण मंत्री ने इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आंगन में एक पौधा भी लगाया।
Post Views: 107
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

वेतन में दोगुनी वृद्धि करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श

Next Post

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत 3003 बड़ी मछलियों को किया गिरफ़्तार ; 1658 किलो हेरोइन बरामद

Related Posts

पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।
BREAKING

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा
BREAKING

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

0
कल का पंचांग
BREAKING

दैनिक पंचांग

0
Next Post
नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत 3003 बड़ी मछलियों को किया गिरफ़्तार ; 1658 किलो हेरोइन बरामद

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत 3003 बड़ी मछलियों को किया गिरफ़्तार ; 1658 किलो हेरोइन बरामद

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us