ADVERTISEMENT
Web Desk-Harsimran
कैथल, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)- 13 नवंबर 2021
शहर में अंबाला रोड स्थित बैंक में आग लग गई जिस कारण लाखों रुपये का सामान जल गया। यह घटना बैंक खुलने से पहले हुई। आसपास के लोगों ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बारे सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि आग के कारण बैंक में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


