नई दिल्ली,15-02-23( प्रेस की ताकत)- साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ की तारा और सकीना तो आपको आज भी याद होंगी.दोनों की लव स्टोरी आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है।इसी बीच ‘गदर 2’ भी जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाली है, जिसका पोस्टर मेकर्स ने पहले ही रिलीज कर दिया था।हालांकि उस पोस्टर में तारा सिंह यानी सनी देओल की झलक देखने को मिली थी.लेकिन अब वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट के अलावा तारा और सकीना यानी सनी देओल और अमीषा पटेल को देखा जा सकता है.गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का मोशन पोस्ट जारी किया है, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल गदर से तारा और सकीना के गेटअप में एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं.वीडियो में आगे लिखा है, एक बार फिर से एक प्रेम कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए।आगे गदर 2 लिखा है।
इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट यानी 11 अगस्त सिनेमाघरों में नजर आ रही है.उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दिल खुश कर दिया सर।दूसरे ने लिखा, मुझे एक और मौका दीजिए सर।यह मोशन पोस्टर चंद मिनटों में ही वायरल हो गया है।ग़दर की गिनती उन हिट फिल्मों में होती है, जो एक लव स्टोरी है।देश के विभाजन के दौरान, तारा की शादी सकीना से हो जाती है और वे एक खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।लेकिन उनकी खुशी अल्पकालिक होती है जब सकीना के पिता उसे पाकिस्तान में रहने के लिए मजबूर करते हैं और उसे उसके परिवार से अलग कर देते हैं।इसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पत्नी को लेने पाकिस्तान चला जाता है।इस कहानी को फैन्स ने खूब पसंद किया था.इसके साथ ही फैन्स इस जोड़ी को एक बार फिर गदर 2 में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.