Thursday, May 7, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

देवी चंद्रघंटा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र

admin by admin
in BREAKING, Dharm
Reading Time: 1 min read
A A
0
देवी चंद्रघंटा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

07 May 2026

0

06 May 2026

0

04 May 2026 Weekly

0

03 May 2026

0

02 May 2026

0

01 May 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करे से जप-तप की शक्ति बढ़ती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से अकाल मृत्यु का संकट भी टल जाता है। इसके अलावा आज नवरात्रि के दूसरे दिन कुछ विशेष ज्योतिषि उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज के दिन कौनसे उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

1. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बहुत ही मेधावी, होनहार, बुद्धिमान और कार्यकुशल हो तो आज आपको थोड़ी-सी मिश्री लेकर उस पर 108 बार यानि एक माता इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मंत्र जप के बाद उस मिश्री को अपने बच्चे को खिला दें और आज से सात दिन तक लगातार ऐसा ही करें।

2. अगर आप अपने दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम और सहयोग बनए रखना चाहते हैं, तो लाल या काले गुंजा के पांच दाने लेकर उसे एक मिट्टी के बर्तन अथवा मिट्टी के दिये में शहद भरकर उसमें डुबो कर सुरक्षित रख दें। ध्यान रहे जो भी यह उपाय कर रहा हो वह अपने जीवनसाथी का नाम अवश्य ही लेता रहे। इस उपाय को अपने जीवनसाथी या किसी को भी ना बताएं।

3. अगर आपकी कुंडली में मांगलिक समस्या है और उसके चलते आपको अपने लिए शादी का कोई अच्छा रिश्ता नहींं मिल पा रहा है, तो आपको आज नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद पाकर सिद्ध किया हुआ मंगल यंत्र धारण करना चाहिए।

4. अगर आप अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको भगवान शिव और माता गौरी की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।

5. अगर आपके घर मे धन की कमी रहती हो, कमाई के बाद भी पर्याप्त धन नहीं बचता हो तो आज स्नान आदि के बाद एक साबुत फिटकरी का टुकड़ा जो कम से कम 50 ग्राम का हो काले कपड़े में सिलकर घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर टाँग दे। अगर फिटकरी टाँगना संभव ना हो तो फिटकरी को घर में ही काले कपड़े में लपेटकर रख दें।

6. अगर आप अपने करियर मे तरक्की करना चाहते है तो आज थोड़ा सा कच्चा सूत लेकर उसे केसर से रंग लें, इस रंगे हुए सूत को अपने व्यापार स्थल में बांध लें और नौकरी करने वाले इसे अपनी अलमारी, दराज, मेज कहीं भी रख सकते हैं।

7. अगर आप अपना मनोबल बढ़ाना चाहते हैं, अपनी ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में 3 मुखी रुद्राक्ष रखकर, उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और उसे धारण करना चाहिए।

8. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को उत्तम विद्या की प्राप्ति हो, तो आज आपको चमेली या किसी अन्य सफेद फूल के साथ ही 6 लौंग और एक कपूर लेकर देवी मां के सामने आहुति देनी चाहिए और आहुति देते समय इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

9. अगर आप जीवन के किसी क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं, अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आज आपको देवी ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। देवी मां का मंत्र इस प्रकार है- दधानां कर पद्माभ्यां अक्षमाला कमण्डलुम्। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणीः अत्युत्तमा॥ इस प्रकार जप के बाद देवी मां को पुष्पांजलि अर्पित करें।

10. अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपनी उथल-पुथल जिंदगी में थोड़ी-सी शान्ति पाना चाहते हैं, तो आज आपको मां ब्रह्मचारिणी के स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। देवी मां का स्तोत्र इस प्रकार है-तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्। ब्रह्मरूप धरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥ शङ्कर प्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी। शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥।

11. अगर आपने किसी से कर्ज़ ले रखा है और बहुत कोशिशों के बाद भी वह नहीं उतर रहा है तो आज माता की पूजा के समय सवा किलो साबुत लाल मसूर, लाल कपड़ें में बांधकर अपने सामने रख दें और फिर घी का दीपक जलाकर माता के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- दधानां कर पद्माभ्यां अक्षमाला कमण्डलुम्। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणीः अत्युत्तमा॥ पूजा समाप्त होने के पश्चात मसूर को अपने ऊपर से 7 बार उसार कर किसी भी सफाई कर्मचारी को दान में दे दें।

12. अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान बहुत जल्दी तरक्की के शिखर पर पहुंच जाये, तो आज सात दालों का चूरा बनाकर। उन पर इस मंत्र का ग्यारह सौ बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्वभूतेशु विद्यारूपेण संस्तिथा नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’। इसके बाद बच्चे के हाथ से स्पर्श कराकर किसी पेड़ की जड़ में रखे या चिड़िया को खिलाएं।

Post Views: 124
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: chandraghantachandraghanta kathachandraghanta ki kathachandraghanta mantrachandraghanta mata ki kathagoddess chandraghantagoddess chandraghanta aartimaa chandraghantamaa chandraghanta aartimaa chandraghanta kathamaa chandraghanta ki aartimaa chandraghanta ki kathamaa chandraghanta ki puja vidhimaa chandraghanta mantramaa chandraghanta poojamaa chandraghanta pujamaa chandraghanta puja vidhimaa chandraghanta songmaa chandraghanta status
ShareTweetPin
Previous Post

दिवाली का तोहफ़ा: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए रजिस्टर करो और एक लाख रुपए जीतो पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष दिवाली बंपर ड्रॉ लाया

Next Post

17 October 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Related Posts

BREAKING

07 May 2026

0
BREAKING

06 May 2026

0
BREAKING

04 May 2026 Weekly

0
BREAKING

03 May 2026

0
BREAKING

02 May 2026

0
BREAKING

01 May 2026

0
Next Post
16 October 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

17 October 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982