आईसीसी ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट की पिच को लेकर एक बड़ा एक्शन लिया है। आईसीसी केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेले गए मैच की पिच से असंतुष्ट है। इस मैच की पिच को आईसीसी ने अनसेटिस्फाइड रेटिंग दी है। बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में 7 विकेट से बाजी मारी थी, लेकिन ये मैच दो दिन के अंदर ही समाप्त हो गया था। यह इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच था, जो दो दिन के अंदर ही खत्म हो गया था। मैच में केवल 107 ओवर यानी 642 गेंदें फेंकी गई थी। दरअसल, आईसीसी ने केपटाउन (IND vs SA 2nd Test) के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले गए मैच की पिच से नाराजगी दिखाई। वह न्यूलैंड्स की पिच से असंतुष्ट है। आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत फैसला लेते हुए इस मैच की पिच को अनसेटिस्फाइड रेटिंग दी।













