बाबा बागेश्वर का एक बार फिर नाम चर्चा में आ गया है. दरअसल सोनू सूद, शहनाज गिल और जैकलीन फर्नांडीस समेत कई सेलेब्स ने बागेश्वर सरकार से मुलाकात की है. बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल भी बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सूट में दिखाई दीं. बाबा बागेश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडीज, सोनू सूद, शहनाज गिल और एलविश यादव को बाबा के शरण में देखा जा सकता है.