RelatedPosts
ADVERTISEMENT
अम्बाला : मीडिया कर्मियों द्वारा होली मिलन समारोह अम्बाला शहर के पब्लिक विश्राम गृह में मनाया गया। इस अवसर पर ढोल की थाप पर पत्रकारों के साथ सांसद रतन लाल कटारिया व भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल, राजेश बतोरा, नारायणगढ़ से अशोक साहनी, आकाश गुप्ता (टीम अनुराग ठाकुर), रोहित सभ्भवाल समेत महिला मोर्चा से बीजेपी नेत्री गुरप्रीत कौर, पारूल सभ्भरवाल, चण्डीगढ़ से मॉडल सोनम वर्मा, जिरकपुर पंजाब से धामी शर्मा, सर्वधर्म समाज कल्याण सोसायटी के चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक आदि ने भारी संख्या में एकत्रित पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेली। अपने सम्बोधन में सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि पत्रकारों व नेताओं का चोली दामन का साथ है यानि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। ऐसे आयोजन हमें जीवन में आगे बढऩे में विशेष बल देते हैं। कार्यक्रम का समापन मिठाई, गुझिया तथा चाय-पान आदि के उपरान्त हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से जुडे हुए अनेक पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
Post Views: 133
