Friday, June 19, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मिशन-2024 मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई पहल

admin by admin
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल क्षमता 5528 क्यूसेक से बढ़कर 7280 क्यूसेक हो जाएगी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

0

16 June 2026

0

15 June 2026

0

14 June 2026

0

13 June 2026

0

12 June 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

हरियाणा को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

स्टार्टअप्स के माध्यम से युवा आज जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब गीवर बन रहे

चंडीगढ़, 15 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विगत 9 वर्षों से आईटी का अधिक से अधिक उपयोग कर राज्य को डिजिटल क्रांति में अग्रणी बनाया है। सरकारी विभागों की कार्यशैली में आईटी ने व्यवस्था परिवर्तन का एक नया अध्याय जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने मिशन- 2024 को भी आईटी से जोड़ा है और हरियाणा को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से आईटी का उपयोग कर स्टार्टअप्स शुरू करके अन्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विज़न को साकार करने की दिशा में अन्य राज्यों की तुलना में अनूठी पहल की है, जिसके चलते हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। हरियाणा का परिवार पहचान पत्र इसी डिजिटल क्रांति का एक नया उदाहरण है, जिसमें प्रदेश के हर परिवार की जानकारी उपलब्‍ध है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कहते हैं कि अब परिवार पहचान पत्र में उपलब्‍ध डाटा के अनुसार राज्य सरकार गरीबों, वंचितों व जरूरदमंदों के लिए योजनाएं बना रही है और उन्हें सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। 8 अंकों के इस परिवार पहचान आईडी का अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का मानना है कि आज के युवा देश के भ‌विष्य का आधार हैं। आईटी सेवी इन युवाओं की सोच ग्लोबल है और ये युवा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन को सफल बनाने में अहम कड़ी साबित होंगे। आज हरियाणा के युवाओं का रूझान आईटी की ओर बढ़ा है। चंद्रयान-3 में भी हरियाणा के युवाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर आज के युवा हमारी समृद्ध हरियाणवी संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने का काम भी कर रहे हैं।

सुशासन का आधार आईटी

श्री मनोहर लाल, जो स्वयं एक आईटी ज्ञाता हैं, ने आईटी को सुशासन का आधार माना है। ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस के अपने विज़न पर चलते हुए उन्होंने सदैव अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आईटी ‌का अधिक से अधिक उपयोग करने की ओर प्रेरित किया। यही कारण है कि आज हरियाणा में 50 से अधिक सरकारी विभागों से जुड़ी 650 से अधिक नागरिक सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं और घर बैठे ही लोग इन योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में युवा एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, क्योंकि ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े अधिकतर ‌अभिभावकों को आईटी का इतना प्रयोग करना नहीं आता, जितना अधिक आज के युवा कर रहे हैं।

स्टार्टअप्स के माध्यम से युवा जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब गीवर बन रहे

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मिशन मैरिट पर चलते हुए विगत 9 वर्षों में 1.10 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। लेकिन सभी जानते हैं कि हर किसी को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री कहते हैं कि युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे, ताकि युवा रोजगार मांगने की बजाये दूसरों को रोजगार देने वाले बन सकें। मुख्यमंत्री की इस सोच को आज प्रदेश के युवा चरितार्थ कर रहे हैं। राज्य के कई युवाओं ने अलग-अलग ‌क्षेत्रों में अपने स्टार्टअप्स शुरू कर न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि प्रदेश व देश की आर्थिक प्रगति में भी सहयोग कर रहे हैं। इन स्टार्टअप्स के माध्यम से युवा आज जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब गीवर बन रहे हैं।

Post Views: 332
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: aap punjabani news livebig newsbreaking newsdaily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjabfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest breaking news Punjablatest india newslatest Indian hindi newslatest newslatest news punjablatest political news PunjabLatest Punjab Newslatest punjabi newslive newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews punjabnews todaypress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperpress ki taquat daily punjabi newspaperPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newsToday newstoday PRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALAtop 10 newspaper of Punjabtop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

जनजातीय गौरव दिवस पर बना इतिहास – नए भारत के विकास की यात्रा हुई आरंभ

Next Post

16 नवंबर 1857 को हुए स्वतंत्रता संग्राम ने रख दी थी स्वतंत्रता आंदोलन की नींव- राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव

Related Posts

*अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*
BREAKING

*अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

0
Blog

16 June 2026

0
Blog

15 June 2026

0
Blog

14 June 2026

0
Blog

13 June 2026

0
Blog

12 June 2026

0
Next Post
Haryana Politics : ओम प्रकाश धनखड़ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यंक्ष बने

16 नवंबर 1857 को हुए स्वतंत्रता संग्राम ने रख दी थी स्वतंत्रता आंदोलन की नींव- राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982