Saturday, May 30, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

छोटे से छोटे कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव: नायब  सिंह  सैनी

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली प्रेसवार्ता में खुलकर बोले नायब सिंह सैनी

admin by admin
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
छोटे से छोटे कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव: नायब  सिंह  सैनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

30 May 2026

0

29 May 2026

0

28 May 2026

0

27 May 2026

0

26 May 2026

0

25 May 2026 weekly

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

— प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार विधायक दल कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नायब सिंह सैनी का किया जोरदार स्वागत

– कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार बनेगी मोदी-मनोहर सरकार

– प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा- कांग्रेस के भ्रमजाल से जनता को बचाने का काम करेंगे भाजपा के कार्यकर्ता

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो):-भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना भाजपा में ही संभव है, इसके लिए सदा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से बहुत-बहुत आभारी रहूंगा। श्री सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है और भरोसा जताया है उस पर सदा 100 प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन का और अधिक विस्तार करेंगे। श्री सैनी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार चंडीगढ़ में विधायक दल कार्यालय फ्लैट नंबर-51 में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम कार्यालय पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पहले नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार सीएम आवास सन्त कबीर कुटीर भी पर पहुंचे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक मजबूती के साथ काम रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने संगठन को नीचे तक मजबूत करने का काम किया है। श्री धनखड़ और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से इसे और गति देते हुए मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महिला, किसान, व्यापारी तथा गांव व शहर के लिए योजनाएं बनाकर इन साढ़े 9 सालों में देश को बदलने का काम किया है। इसी कड़ी में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें जमीन पर उतारने का काम हमारे लाखों कार्यकर्ता एकजुट होकर कर रहे हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें इसमें हमारे कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हुए दस की दस सीटें जीतकर पीएम मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रदेश में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रम पर बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हमारे सांसद, विधायक और मंत्री जनसंवाद के जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। जितनी भी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं इनसे अगर कोई व्यक्ति छूट गया है तो पार्टी के कार्यकर्ता उस व्यक्ति का सहयोगी बनकर सेवा कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर के लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है और भ्रम पैदा कर रहा है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में झूठ बोलकर चुनाव जीता था। राहुल गांधी ने वादा किया था कि शपथ लेने के दस दिनों के अंदर ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएग, लेकिन झूठ की नींव पर बनी कांग्रेस सरकार ने कोई कर्जा माफ नहीं किया जिससे तंग आकर लगभग साढ़े चार हजार किसानों ने राजस्थान में आत्महत्या कर ली।  कांग्रेस सरकार ने साढ़े 19 हजार किसानों की जमीन कुर्क कर दी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस व घमंडिया गठबंधन के नेता झूठ बोलते हैं। इस झूठ से जनता को बचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे ताकि ये लोग झूठ ना फैला सके। कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता रहा है। इसके उलट भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज हित में कार्य कर रहे हैं, नई-नई योजनाएं बनाकर उनका लाभ गरीबों, वंचित तक पहुंचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जल्द ही बचे हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को पूरा कर लिया जाएगा।
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल, मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक असीम गोयल, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, कुरूक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान, कैथल जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, जींद जिला अध्यक्ष राजू मोर, जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, संजय आहुजा, वरिन्द्र गर्ग, बंतो कटारिया, चेयरमैन कृष्ण लांबा आदि प्रमुख नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 200
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: cm khattarcm manohar lalcm manohar lal khattarHaryanaHaryana Chief Minister Manohar Lal Khattarharyana cm manohar lal khattarHaryana newsmahendergarhManohar LalManohar Lal Khattarmanohar lal khattar govtmanohar lal khattar latestmanohar lal khattar latest newsmanohar lal khattar livemanohar lal khattar NewsShri Manohar Lal Khattar
ShareTweetPin
Previous Post

राज्य सरकार वंचितों, गरीबों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और तत्काल दे रही है- मुख्यमंत्री

Next Post

दरगाह हज़रत इमाम मशहद अली समाना में सालाना मजालिस 18 व 19 नवंबर को होगा

Related Posts

Blog

30 May 2026

0
Blog

29 May 2026

0
BREAKING

28 May 2026

0
Blog

27 May 2026

0
BREAKING

26 May 2026

0
BREAKING

25 May 2026 weekly

0
Next Post
दरगाह हज़रत इमाम मशहद अली समाना में सालाना मजालिस 18 व 19 नवंबर को होगा

दरगाह हज़रत इमाम मशहद अली समाना में सालाना मजालिस 18 व 19 नवंबर को होगा

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982