Monday, August 3, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home INDIA

लेह में ग्राउंड-0 पर मोदी, चीन और पाकिस्तान दोनों को संदेश

admin by admin
in INDIA, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
लेह में ग्राउंड-0 पर मोदी, चीन और पाकिस्तान दोनों को संदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

01 August 2026

0

30 July 2026

0

29 July 2026

0

28 July 2026

0

27 July 2026

0

26 July 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

नई दिल्ली (प्रेस की ताकत न्यूज डेस्क): लद्दाख में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद की तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी अचानक लेह पहुंच गए। यह चीन और पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश है कि वे असली कमांडर हैं, जो मुश्किल वक्त में जरूरत पड़ने पर फ्रंट में आने से नहीं चूकते। लेह में प्रधानमंत्री ने जल, थल सेना और वायु सेना के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की और वरिष्ठ अधिकारियों से मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली।
प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद गुपचुप रहा और किसी को इस बारे में खबर नहीं थी। इससे पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सेना प्रमुख का लेह जाने का कार्यक्रम था। लेकिन उसे अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।
प्रधानमंत्री अचानक दौरे पर लेह पहुंचे और उसक बाद हेलीकॉप्टर से लेह से 35 किमी दूर 11 हजार फीट पर स्थित निमू फारवर्ड पोस्ट पहुंचे और जवानों का मनोबल बढ़ाया। जांस्कर रेंज से घिरे सिंधु नदी के किनारे स्थित नीमू चीन सीमा की तरफ नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान एलओसी की तरफ है। सेना के जवानों को यहां की पोस्टिंग से पहले 15 दिनों तक एक्लाइमेटाइज होना अनिवार्य होता है, क्योंकि यह हाई एल्टीट्यूड एरिया है और सांस लेने में कठिनाई होती है।
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस दौरान नॉर्दन कमांडर लेंफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और 14 कॉर्प्स यानी फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से एलएसी के मौजूदा हालातों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के इस औचक दौरे पर रिटायर्ड मेजर जनरल एसके सिन्हा का कहना है कि दोनों देशों में मौजूदा तनाव के बीच प्रधानमंत्री का लद्दाख में ग्राउंड-0 पर पहुंचना पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए कड़ा संदेश है। उनका कहना है कि चीन और पाकिस्तान दोनों को समझना चाहिए कि भारत दोनों मोर्चों पर लोहा ले सकता है।

Post Views: 222
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ShareTweetPin
Previous Post

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरे से निधन

Next Post

चीनी ऐप बैन के बाद उसका साइबर अटैक ? अलर्ट जारी

Related Posts

BREAKING

01 August 2026

0
Blog

30 July 2026

0
Blog

29 July 2026

0
Blog

28 July 2026

0
Blog

27 July 2026

0
Blog

26 July 2026

0
Next Post
चीनी ऐप बैन के बाद उसका साइबर अटैक ? अलर्ट जारी

चीनी ऐप बैन के बाद उसका साइबर अटैक ? अलर्ट जारी

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982