26 मार्च (प्रेस की ताकत ब्यूरो): रमजान का पाक महीना चल रहा है. 27 मार्च को इस रमजान का 16वां रोजा रखा जाएगा. रोजा रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी खाते है और फिर शाम को इफ्तार के समय रोजा खोला जाता है. . इफ्तार के बाद रमजान में तरावीह नमाज भी पढ़ी जाती है.
रमजान का पवित्र महीना 16वें रोजे पर पहुंच गया है. रमजान का महीना बरकतों और नेमतों का बताया गया है. रमजान के पाक महीने में महीने मुस्लिम लोग रोजा रखने के बाद सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय नेक कार्यों को करने मेंगुजारते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लाम नौंवा महीना है जिसके पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है.













