छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- दिनांक 14 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के निमित्त संत श्री आशारामजी आश्रम गोंदिया में श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने सम्मिलित होकर अपने पितरों / पूर्वजों को तर्पण कर उन्हें तृप्त किया।इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ हवन तथा अंत में परम पूज्य सतगुरु देव श्री आशाराम जी बापू की आरती के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के अंत में गरीब – गुरबो को दान कर, भंडारे का आयोजन भी किया गया ।साथ ही पितृ मोक्ष अमावस्या के निमित्त गौ माता को भी चारा अर्पण कर पितरों को तृप्त किया गया।इस अवसर पर भारी संख्या में साधक गण आश्रम में उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम में भाग लिया।





