शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी पूरी, सड़क के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी किया जाएगा निर्माण
चंडीगढ़, 24 मार्च- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अथक प्रयासों से जिला पानीपत में ...
चंडीगढ़, 24 मार्च- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अथक प्रयासों से जिला पानीपत में ...
चंडीगढ़, 24 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 का राज्य बजट हरियाणा के लोगों की प्राथमिकताओं ...
चंडीगढ़ , 19 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उत्तराखंड की ...
चंडीगढ़, 17 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2025-26 का राज्य बजट प्रस्तुत करते हुए कहा ...
चंडीगढ़, 17 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बतौर वित्त ...
चंडीगढ़, 11 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल मात्र पदक जीतने का ही ...
चण्डीगढ़, 8 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए किए संघर्षों और उपलब्धियों की याद दिलाता है। रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा है। इस रक्तदान शिविर का संदेश पूरे देश में जाएगा और अन्य महिलाओं को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला पी.जी. महाविद्यालय पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदातों और उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। रक्तदान शिविर में 138 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया। मानव सेवा के लिए महिलाओं की गहरी भावना मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कई बार अनेक रक्तदान शिविरों में गया हूॅ। लेकिन ऐसा रक्तदान शिविर पहली बार देखा है, जिसमें केवल महिलाएं ही रक्तदान कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता। इस रक्तदान शिविर में केवल महिलाएं ही रक्तदाता हैं। इसमें विभिन्न वर्गों की महिलाएं रक्तदान कर रही हैं। इनमें आई.टी.बी.पी. की महिला जवान, अधिकारी, डॉक्टर्स, शिक्षक, स्वच्छता नायक आदि शामिल हैं। इन सबकी भागीदारी यह दशार्ती है कि मानव सेवा के लिए इनकी गहरी भावना है। उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रमाणित करता है कि महिलाएं केवल अपने घर-परिवार को ही संवारने का काम नहीं करती, बल्कि दूसरों के जीवन को भी बचाने का काम कर रही हैं। इस रक्तदान शिविर में महिलाएं, बेटियां रक्तदान कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। पंचकूला जिले के ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ बरवाला की तीन सर्वाधिक प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित श्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला जिले के ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ बरवाला की तीन सर्वाधिकप्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने इन्हें ‘श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियां‘ कहा। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ ग्राम की उपाधि उस गांव को देते हैं, जिसमें लिंगानुपात श्रेष्ठ है। बरवाला गांव के निवासियों की बेटियों के प्रति अच्छी सोच के चलते बरवाला में एक हजार बेटों के पीछे 1059 बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियां, जिनमें महक को 75 हजार रुपये, आरजू को 45 हजार रुपये और लतिका भटी को 30 हजार रुपये का चैक देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए पीसी-पीएनडीटी कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके तहत 5 हजार या इससे अधिक की आबादी वाले उस गांव को हर वर्ष ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसका लिंगानुपात 1,000 या उससे अधिक होता है। रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद व्यक्ति को मिलता है जीवनदान मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान से पीड़ित व्यक्ति को न केवल नया जीवन मिलता है, बल्कि वह सदा ही रक्तदाता का आभारी रहता है। विज्ञान चाहे आज नित नई प्रगति कर रहा है, लेकिन अभी तक विज्ञान रक्त का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाया। मानव का रक्त ही दूसरे मानव के काम आ सकता है। रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। एक यूनिट रक्तदान से भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। सरकार महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर दे रही है विशेष ध्यान श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान दे रही हैं। गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया के उपचार के लिए आयरन सुक्रोज इंजेक्शन निःशुल्क दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा को देश में प्रथम स्थान मिला है। गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना‘ चलाई हुई है। इसमें उन्हें पोषाहार के लिए 5 हजार रुपये वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। अब तक 9 लाख 13 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस वैन चलाई जा रही हैं। आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार‘ योजना चलाई जा रही है। इस योजना में 6 वर्ष तक के लगभग 10 लाख बच्चों तथा लगभग 3 लाख गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा, ‘मिशन इन्द्रधनुष‘ अभियान के तहत कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए 3 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं तथा 11 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया है। रक्तदान सिर्फ खून ही नहीं, उम्मीद व नया जीवन - कुमारी आरती सिंह राव हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि आज यहा पर जो रक्तदान शिविर लगाया गया है इसमें सिर्फ महिलाओं ने ही रक्तदान किया है। यह हरियाणा का ही नहीं, देश में पहली बार ऐसा रक्तदान शिविर लगाया गया है जहां पर महिलाओं ने रक्तदान किया है, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुत बड़ी बात है। हरियाणा सरकार द्वारा पीसी-पीएनडीटी कार्यक्रम के अंतर्गत हर जिले में हर वर्ष श्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को बढ़ाना और लिंगानुपात में सुधार लाना है। श्रेष्ठ ग्राम की बेटियां जिन्होनें उस वर्ष दसवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्कोर प्राप्त किया है, उन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाते है। इसी के तहत सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला, जिला पंचकूला की तीन बेटियों को श्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इन श्रेष्ठ बेटियों की उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित करना ये बालिकाएं केवल अपने पूरे परिवार की ही नहीं,बल्कि पूरे समुदाय के लिए नई राह दिखाने का कार्य कर रही है। यह रक्तदान शिविर रक्तदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक संदेश है नारी शक्ति के योगदान को सम्मान देता है हर महिला जो आज रक्तदान कर रही है वें सिर्फ खून ही नहीं उम्मीद व नया जीवन दे रही है। इस अवसर पर कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, पंचकूला मेयर श्री कुलभूषण गोयल और पंचकूला की सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
चंडीगढ़, 25 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक श्री जगमोहन आनंद, श्री रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
चंडीगढ़, 25 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शिता के आधार पर मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय जब युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही थी, तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक और व्यावसायिक नगरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विकास का भी लाभ मिल सके। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और एमएसएमई उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है और ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय में किया जाए। इसी कड़ी में सभी उपायुक्त हर रोज सुबह 2 घंटे समाधान शिविरों में जनता की समस्या सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लगातार इन समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं और लोगों से बात भी करते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने देश को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार संकल्प पत्र के वायदों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के 100 दिनों के भीतर ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया है। विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो हरियाणा में हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और अब जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से धरातल पर विकास कार्य और तेज गति से होंगे। वर्तमान सरकार के प्रति जनता में उत्साह और भरोसा है। विकास को लेकर सरकार का विजन साफ है और नीति स्पष्ट है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता से अपना विश्वास व्यक्त किया है, उसी प्रकार छोटी सरकार के प्रति भी जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायक श्री प्रमोद विज, श्री मनमोहन भड़ाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
चंडीगढ़, 22 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की ...
© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982
© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982