संगरूर, 28 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह जंगलराज है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस उनका परिवार है और वह तथा पूरी पार्टी हर नेता और कार्यकर्ता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्होंने सुखपाल खैहरा के परिवार से मुलाकात कर अगली कानूनी लड़ाई पर चर्चा की।
गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैहरा को आज सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी जलालाबाद पुलिस ने की है। पुलिस के मुताबिक खैहरा के खिलाफ यह कार्रवाई 2015 एनडीपीएस मामले में की गई है।