छिंदवाड़ा- (सुशील सिंह परिहार)- दिनांक 19 जून 2024 दिन बुधवार को संत श्री आशाराम जी गुरुकुल में अशोका पब्लिकेशन, दिल्ली ब्रांच द्वारा ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया।
जिसमें विदर्भ प्रमुख श्री नागदेवे सर एवं ऐश्वर्या मैम (दिल्ली)द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
ट्रेनिंग सत्र में विशेष रूप से नई शिक्षा नीति NEP एवं NCF पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ शिक्षण करने के अनेक प्रयोग सिखाए गए।
गुरुकुल के सभी शिक्षिकाओं ने उत्साह पूर्वक ट्रेनिंग सत्र में भाग लिया एवं ज्ञान अर्जित किया ।
गुरुकुल प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को आने वाले नए सत्र की हार्दिक शुभेच्छा के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक विकास में पूरे मनोयोग से काम करने की अपेक्षा की जाती है।













