ADVERTISEMENT
वैशाली.बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में आग लगने से दादी, पोता और पोती की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के दौरान दादी के साथ पोता और पोती सो रहे थे। इस दौरान जलने से तीनों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।





