दिल्ली की फॉरेंसिक लैब (FSL) की कठुआ गैंगरेप मामले में रिपोर्ट जारी की है। FSL ने पुष्टि की है कि इस मामले में जो भी सबूत सामने आए हैं वो सब सच हैं। FSL की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर में मिले खून के धब्बे पीड़िता के ही हैं, इससे साफ हो जाता है कि बच्ची के साथ बलात्कार मंदिर में ही हुआ था। मंदिर से जो बाल बरामद हुए हैं वो आरोपी शुभम सांगरा के डीएनए प्रोफाइल से मिलते हैं।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) कठुआ मामले में जांच कर रही है। SIT के पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे लेकिन अब FSL की रिपोर्ट जांच टीम के के लिए सहयोगी होगी। आरोपियों ने कुछ स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पीड़िता के कपड़े धोने की कोशिश की थू ताकि सबूत मिटाए जा सकें। लेकिन दिल्ली फॉरेसिंक लैब में पीड़िता के कपड़ों के साथ पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया, शुभम सांगरा और परवेश के भी ब्लड सेम्पल भेजे गए थे। पूरा देश मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता पर न्याय की मांग कर रहा है। देशभर में इस मामले को लेकर लोगों में काफी रोष है।












