Monday, August 17, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home SPORTS

क्रिकेटर युसूफ पठान को डोप अपराध के लिए बीसीसीआई द्वारा लगाया गया 5 महीने का प्रतिबंध

admin by admin
in SPORTS
0
क्रिकेटर युसूफ पठान को डोप अपराध के लिए बीसीसीआई द्वारा लगाया गया 5 महीने का प्रतिबंध
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: क्रिकेटर युसूफ पठान भले ही पहले डोप अपराध के लिए बीसीसीआई द्वारा लगाया गया 5 महीने का पूर्वप्रभावी प्रतिबंध जल्दी ही पूरा कर लेंगे लेकिन विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी के प्रोटोकाल के तहत मामला अभी भी लंबित है। भारतीय हरफनमौला पठान पर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण 5 महीने का पूर्वप्रभावी प्रतिबंध लगाया गया था जो 14 जनवरी को खत्म हो जाएगा। बीसीसीआई ने उनकी यह दलील स्वीकार कर ली थी कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है। वाडा के मीडिया और कम्युनिकेशंस मैनेजर मैगी डूरंड ने पीटीआई के ईमेल के जवाब में कहा कि चूंकि यह मामला लंबित है तो हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। वाडा की डोपिंग आचार संहिता 2015 के तहत पहली बार अपराध पर चार साल के निलंबन का प्रावधान है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि युसूफ पठान पर डोपिंग उल्लंघन के कारण निलंबन लगाया गया। उन्होंने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया जो आम तौर पर सर्दी खासी के सिरप में पाया जाता है। पठान ने पिछले साल 16 मार्च को बड़ौदा और तमिलनाडु के बीच एक घरेलू टी20 मैच के बाद बीसीसीआई के डोपिंग निरोधक परीक्षण कार्यक्रम के तहत मूत्र का नमूना दिया था। बोर्ड ने कहा था कि उनके नमूने की जांच की गई और उसमें टरबूटेलाइन के अंश मिले। यह वाडा के प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में आता है। पठान ने कहा था कि उन्हें यकीन था कि जान बूझकर सेवन का आरोप उन पर नहीं लगेगा। उन्होंने हालांकि भविष्य में और सतर्क रहने की बात कही।

Post Views: 94
Previous Post

केबिनेट मंत्री तृप्‍त राजिंदर बाजवा ने कहा, पंचायती जमीनों पर अब भी हो रहा है अवैध खनन

Next Post

10 जनवरी को जन्में रितिक इस साल हो गए हैं 44 साल के

Next Post
10 जनवरी को जन्में रितिक इस साल हो गए हैं 44 साल के

10 जनवरी को जन्में रितिक इस साल हो गए हैं 44 साल के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800