नई दिल्ली- सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली। सेंचुरियन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.4 ओवर में ही 189 रन बनाकर दूसरा T20 मैच जीत लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जिसे कोई भी खिलाड़ी कभी नहीं बनाना चाहेगा। सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में युजवेंद्र चहल ने भारत की तरफ से टी-20 मुकाबले में सबसे ज़्यादा रन देने का रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे टी 20 मैच में चहल ने 4 ओवर में 16 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से रन लुटाए। चहल ने 4 4 ओवर में 64 रन दिए। इतनी ही नहीं द. अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने चहल की खूब धुनाई की। इस मैच में उनकी गेंदों पर चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात हुई। चहल की गेंदों पर इस मुकाबले 7 छक्के और 2 चौके लगे खास बात ये रही की इतने रन लुटाकर भी वो कोई विकेट भी नहीं ले सके। 4 ओवर में 64 रन लुटाकर वो अब भारत की तरफ से टी 20 मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। चहल से पहले ये रिकॉर्ड जोगिंदर शर्मा के नाम था। जोगिंदर शर्मा ने 2007 चार ओवर में 57 रन लुटाए थे।

