Wednesday, August 26, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home ENGLISH NEWS

दुबई की राजकुमारी फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई

admin by admin
in ENGLISH NEWS, ENTERTAINMENT, WORLD
0
दुबई की राजकुमारी फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आजादी किसे पसंद नहीं होती। हर कोई अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करता है। फिर चाहे वो अमीर हो या गरीब। दुबई के शेखों की पत्नियां और बेटियां अक्सर पर्दे में रहती हैं। एेसे जिदंगी जीना उनका शौंक नहीं है, बल्कि उनकी मजबूरी है। जोकि उन्हें फंदा लगती है। इसी से आजादी पाने के लिए दुबई की 33 वर्षीय राजकुमारी शेख लतीफा अमेरिका भाग गई है। बताया जा रहा है किवो दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी है। दावा किया जा रहा है कि शेख लतीफा देश छोड़कर फरार हो गई है।

ब्रिटिश मीडिया को भेजे अपने संदेश में 33 वर्षीय राजकुमारी का दावा है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में एक बार देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। इसलिए तब से सब उन्हें संदेह की निगाह से देखते हैं। उन्हें आजादी से जिंदगी जीने की इजाजत ही नहीं है। साल 2000 के बाद से देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी है। वह गाड़ी नहीं चला सकती हैं और 24 घंटे उन पर निगाह रखी जाती है। उनके उग्र स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए कैद कर इलाज किया जा रहा था। कुछ जानवरों को छोड़कर उनका कोई दोस्त नहीं है।

लातिफा के मुताबिक शेख मोहम्मद की छह बीबियां और 30 बच्चे हैं। वह उनकी कम मशहूर पत्नी की तीन बेटियों में से एक है। उसका दुबई में कोई सामाजिक जीवन भी नहीं है। फरार राजकुमारी की मानें तो पहले भी दुबई की दो राजकुमारियां देश छोड़कर भाग चुकी है। उनसे से एक को बाद में पकड़ लिया गया था।

फ्रांसीसी जासूस के साथ हुई फरार 

लातिफा फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई है। यह जासूस अपनी बोट से दुबई से लोगों को बाहर निकलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क भी किया है। लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है।

Post Views: 88
Previous Post

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे अाज

Next Post

सीलिंग के कारण दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की ओर से बंद का ऐलान

Next Post
सीलिंग के कारण दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की ओर से बंद का ऐलान

सीलिंग के कारण दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की ओर से बंद का ऐलान

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800