Tuesday, September 15, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

धुंध ने पूरे महानगर सहित अटारी बार्डर को अपनी चपेट में ले लिया

admin by admin
in PUNJAB
0
धुंध ने पूरे महानगर सहित अटारी बार्डर को अपनी चपेट में ले लिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर: नव वर्ष 2018 के दूसरे ही दिन जहां सूर्य देवता लुप्त नजर आए, वहीं धुंध ने पूरे महानगर सहित अटारी बार्डर को अपनी चपेट में ले लिया। हालात ये रहे कि सुबह के समय विजिबिलटी जीरो नजर आई और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गहरी धुंध होने के कारण वाहनों की रफ्तार बिल्कुल कम हो गई और वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। ज्यादातर स्कूलों के बच्चे अपने स्कूलों में लेट पहुंचे। कई स्कूलों ने तो धुंध को देखते हुए अपना समय भी बदली कर दिया है। एस.जी.आर.डी. एयरपोर्ट सहित अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी कई उड़ानें व ट्रेन रद्द रहीं बस स्टैंड से बसें भी अपनी समयसारिणी से लेट रहीं। दोपहर के समय मौसम कुछ ठीक तो हुआ, लेकिन शाम के समय दोबारा धुंध ने अपनी चादर में सभी को लपेट लिया। एकदम से मौसम में आए बदलाव व घनी धुंध के कारण सुरक्षा एजैंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और पूरे पंजाब बार्डर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान से सटे पंजाब के 553 कि.मी. लंबे बार्डर पर बी.एस.एफ. अलर्ट हो गई है और संवेदनशील स्थलों पर नफरी को बढ़ा दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन व आई.सी.पी. अटारी में भी सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

Post Views: 63
Previous Post

पंजाब में पड़ रहे घने कोहरे कारण स्कूलों का समय बदला

Next Post

केंद्र सरकार आज नहीं बल्कि कल इस बिल को सदन में पेश करेगी

Next Post
केंद्र सरकार आज नहीं बल्कि कल इस बिल को सदन में पेश करेगी

केंद्र सरकार आज नहीं बल्कि कल इस बिल को सदन में पेश करेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800