Tuesday, September 15, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home SPORTS

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय महिला टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई

admin by admin
in SPORTS
0
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय महिला टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सेंचुरियन –  भारतीय महिला क्रिकेट टीम जब बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी, तो उनकी नजरें पहली बार यहां पर दो सीरीज जीतने पर होंगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई हुई है। पहले दो मैचों में सात और नौ विकेट से जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिलाओं को तीसरे टी-20 में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी दक्षिण अफ्रीका के एक दौरे पर दो सीरीज जीतना चाहेंगी। इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में भी टी-20 सीरीज जीत चुकी है। आखिरी टी-20 में भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया था और भारतीय महिलाएं 17.5 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट हो गई थी जबकि हरमनप्रीत ने 30 गेंद में 48 और स्मृति मंधाना ने 37 रन की पारी खेली थी। पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाली मिताली राज भी इस मैच में रनों के लिए भूखी होंगी। जबकि भारतीय गेंदबाज भी कुछ खास करना चाहेंगी, जो पिछले मुकाबले में साधारण नजर आई थी। झूलन गोस्वामी की अनुपस्थिति में युवा तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने भारतीय गेंदबाजी की अगुआई की थी और चार ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन पूजा को दूसरी साथी गेंदबाजों से कोई मदद नहीं मिल पाई थी। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल ने चार ओवर में 44 रन लुटा दिए थे और सिर्फ एक विकेट लिया था। ऐसे में बुधवार को हरमनप्रीत चाहेंगी कि उनके गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करें और भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएं।

Post Views: 47
Previous Post

पाकिस्तान के लिए वनडे में एंट्री करने वाले ऑलराऊंडर अमीर हनीफ को बड़ा झटका

Next Post

2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला खिलाड़ी ब्लेजर और पैंट पहनेंगी

Next Post
2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला खिलाड़ी ब्लेजर और पैंट पहनेंगी

2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला खिलाड़ी ब्लेजर और पैंट पहनेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800