अमृतसर – स्वास्थ्य विभाग की पैरा मैडीकल यूनियन ने आज अपनी मांगों संबंधी सरकारी मैडीकल कालेज में प्रधान प्रेम चंद की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
यूनियन के उप प्रधान जतिन शर्मा ने बताया कि कैडर की मांगें जायज हैं जिनको सरकार अनदेखा कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा, सैक्रेटरी संजय कुमार और डायरैक्टर डा. अविनाश कुमार ने चंडीगढ़ में संगठन के साथ हुई मीटिंग में सभी मांगें मान ली थीं परन्तु कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी मानी मांगें आज तक लागू नहीं हुई हैं जिस कारण जत्थेबंदी में भारी रोष है।

