Friday, September 11, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

फेसबुक से शुरु हुआ इजहार-ए-मोहब्बत, हैडग्रंथी की बहू ने पाक जाकर करवाया निकाह

admin by admin
in BREAKING
0
फेसबुक से शुरु हुआ इजहार-ए-मोहब्बत, हैडग्रंथी की बहू ने पाक जाकर करवाया निकाह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वैसाखी मनाने पाकिस्तान गई होशियारपुर के कस्बा गढ़शंकर की विधवा किरण बाला ने पाकिस्तान में धर्म बदल कर दूसरा विवाह करवा लिया है। किरण वाला मुस्लिम नौजवान के साथ लाहौर की मस्जिद में विवाह करवा कर अमीना बीबी बन गई है। किरण पाकिस्तान में वैसाखी मनाने गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ गई थी। जहां उस ने न सिर्फ धर्म बदला बल्कि मुस्लिम व्यक्ति के साथ दूसरा विवाह भी करवा लिया है।

इस पंजाबी महिला ने इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी विदेश विभाग में एक अर्जी दायर की जिसमें सहमति के साथ मोहम्मद आज़म के साथ निकाह कबूला और कहा कि वह 21 अप्रैल को भारत लौटने वाले जत्थे के साथ वापस नहीं जाएगी। किरण बाला से अमीना बनी लड़की ने अपनी अर्ज़ी में लिखा कि उसका वीजा 21 अप्रैल को खत्म हो रहा है और उसे फिलहाल तीन महीने का ओर वीजा दिया जाए जिससे वह अपने शौहर के साथ पाकिस्तान में रह सके। किरण बाला का जन्म 1987 में होशियारपुर के गढ़शंकर में हुआ और अब उसकी उम्र 31 साल है। किरण बाला के पति नरिन्दर सिंह की 2013 में मौत हुई थी।

किरण बाला के तीन बच्चों में दो लड़के और एक लड़की है। किरण बाला ने 16 अप्रैल को लाहौर की एक मस्जिद में इस्लाम धर्म कबूल किया। इसी दिन से किरण बाला, सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से अलग हुई थी। किरण बाला के धर्म परिवर्तन बारे लाहौर की मस्जिद के मौलवी रगीब नईमी ने खुद पुष्टि भी की है। दरअसल, 12 अप्रैल को पंजा साहिब पाकिस्तान गई किरण बाला की लाहौर के मोहम्मद आजिम के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती अब निकाह में बदल गई।

किरण बाला का ससुर तरसेम सिंह इस समय पर अपने मोहल्ले के गुरूघर में हैडग्रंथी है। उसे तो इस घटना पर यकीन ही नहीं हो रहा है। उस ने तो एक ओर बड़ा खुलासा किया है। उसे शक है कि कहीं किरण बाला ISI के हत्थे न चढ़ गई हो। उस के ससुराल मुताबिक किरण बाला पिछले एक महीने से फोन पर किसी के साथ लगातार बातचीत कर रही थी। उस के पूछने पर यही कहती थी कि वह अपने रिश्तेदार के साथ बात कर रही है।

Post Views: 80
Previous Post

पंजाब को विशेष दर्जा दिलाने की मांग पर एकजुट हुए आप नेता,केंद्र से की मांग

Next Post

एक और नाबालिगा से दुष्कर्म

Next Post
एक और नाबालिगा से दुष्कर्म

एक और नाबालिगा से दुष्कर्म

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800