जूनागढ़ – पांच सितारा होटल में लोग हजारों रुपए खर्च करके झोपड़ी में बैठकर भोजन करने का लुत्फ उठाते हैं। जबकि जूनागढ़ की कन्या पाठशाला नं-4 में बच्चे झोपड़ी में बैठकर मुफ्त में भोजन करते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य तरूणभाई काटबामणा ने बताया कि ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट में खराब जगह को काम लायक बनाया गया है। मैदान में एक कुआं था जिसके चारों ओर बांस की झोपड़ी बनाई गई है। इसमें मध्याह्न में एक साथ 50 बच्चे बैठकर भोजन करते हैं। बारी-बारी से बच्चों को रोज भोजन कराया जाता है।

