मुंबई – फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर फोरेंसिक ख़ुलासे के बाद उनके पार्थिव शरीर के जल्द से जल्द मुंबई लाने में बड़ा पेंच फंस गया है और जांच की प्रक्रिया और आगे बढ़ाये जाने से अब श्रीदेवी की बॉडी मंगलवार को आ पाएगी। दरअसल श्रीदेवी के बॉडी की जैसे ही फोरेंसिक रिपोर्ट आई उसमें कहा में कहा गया है कि श्रीदेवी की मौत संतुलन खो कर बाथ टब में डूबने से हुई हैl उनके रक्त के नमूनों में अल्कोहल के ट्रेस पाए गए हैं, जिसका अर्थ है कि उस दौरान उन्होंने शराब पी रखी थी और नशे की स्थिति में वो संतुलन खो बैठीं। एजेंसी रिपोर्ट और सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा काफ़ी अधिक पाई गई है। जानकारी के मुताबिक इस मामले को अब दुबई पब्लिक प्रोसिक्यूशन डिपार्टमेंट को भेज दिया गया है और उन्होंने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पूछ्ताछ की है। पुलिस इस मामले को हर तरह से जांच कर देख रही है और इसी कारण बॉडी को भारत भेजने में देर हो रही है। उनका पार्थिव शरीर अब मंगलवार को आएगा। हालांकि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रात को बॉडी रवाना कर दी जायेगी।

