Thursday, September 10, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

रोजाना बंद की अफवाह से करोड़ों के बिजनैस का नुक्सान

admin by admin
in INDIA
0
रोजाना बंद की अफवाह से करोड़ों के बिजनैस का नुक्सान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रोजाना बंद की अफवाह से कारोबारी व उद्योगपति दहशत में हैं। उनका बिजनैस पिछले कई दिनों से बंद चल रहा है। कारोबारी अपने कारोबार को लेकर इस कदर परेशान हैं कि उन्हें रोजाना का करोड़ों का नुक्सान हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से न तो बाहर से कोई सामान आ रहा है और न ही यहां से कोई सामान बाहर जा रहा है। यह सिलसिला 2 अप्रैल के बाद से ही चल रहा है। अब फगवाड़ा में 2 गुटों के बीच टकराव के बाद तो रोजाना कहीं न कहीं से यह बात अफवाह बनाकर उड़ा दी जाती है कि कल बंद की कॉल है। हालांकि यह अफवाह ही होती है, मगर आमजन और कारोबारी इतना डरा हुआ है कि वह बिजनैस से तौबा कर चुका है तथा हालात के लिए सरकार को कोस रहा है। दूसरे रा’यों से आने वाली गाडिय़ों के ड्राइवरों ने भी पंजाब में आने से तौबा कर ली है। एक तो पहले ही पुलिस की दादागिरी उन्हें परेशान कर रही थी और अब लगातार तनाव भरे माहौल ने उनके मन में भी खौफ पैदा कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से बाजारों में भी खरीदारी से आम जनता ने तौबा कर रखी है। बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है और बाजारों का कारोबार भी आधा रह गया है।

सब्जियों व फलों के दाम आसमान पर, नहीं आ रहा बाहर से सामान
रोजाना बंद की अफवाह ने सब्जी विक्रेताओं व आढ़तियों के मन भी डर पैदा कर दिया है। आढ़तियों को इस बात की ङ्क्षचता सताने लगती है कि अगर कहीं बाहर से माल मंगवा लिया और अगले दिन बंद हुआ तो उनका सामान खराब हो जाएगा। इसी डर से पिछले कुछ दिनों से बाहर से सब्जी व फलों की आवाजाही भी काफी कम हो गई है जिसके कारण पिछले 2 दिन के भीतर ही फलों व सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

बंद की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : पुलिस कमिश्रर
पुलिस कमिश्रर पी.के. सिन्हा का कहना है कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग है और महानगर का माहौल बिल्कुल ठीक है। किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है।बंद की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

Post Views: 161
Tags: bharat BandhFake news
Previous Post

स्पाइडर मैन बनकर बच्चों के करता था घिनौना काम, मिली105 साल की सजा

Next Post

बीजेपी बोली- जज लोया केस में झूठी याचिका के पीछे राहुल गांधी का हाथ, माफी मांगें

Next Post
बीजेपी बोली- जज लोया केस में झूठी याचिका के पीछे राहुल गांधी का हाथ, माफी मांगें

बीजेपी बोली- जज लोया केस में झूठी याचिका के पीछे राहुल गांधी का हाथ, माफी मांगें

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800