पोर्ट एलिजाबेथ – जोहानिसबर्ग में चौथे वनडे मैच में भारत की हार के बाद अब इस सीरीज़ का कारवां जा पहुचा है पोर्ट एलिजाबेथ। सीरीज का पांचवा मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ में होना है। इस मुकाबले के लिए जब टीम इंडिया यहां पहुंचीं तो शानदार स्वागत हुआ। ड्रम और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए टीम का स्वागत किया गया। खिलाड़ी और टीम स्टाफ भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आया। इससे जुड़ा एक वीडियो बीसीसीआइ ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें बोर्ड ने लिखा- “ टीम इंडिया का पारंपरिक स्वागत किया गया, जब वो पांचवे वनडे के लिए पोर्ट एलिजाबेथ पहुंचीं। इस मैदान आंकड़े टीम इंडिया को डरा रहे हैं। पिछले 25 सालों से टीम इंडिया इस मैदान पर एक अदद जीत के लिए तरस रही है। 1992 से अब तक टीम इंडिया ने पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में चार वनडे खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को चारों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस सीरीज में टीम शानदार फॉर्म में है। अब तक चार में से तीन मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ये दाग भी धोना चाहेगी।
