Saturday, August 15, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को सौंप दी

admin by admin
in PUNJAB
0
सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को सौंप दी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालन्धर/चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में गलत तौर शामिल किए गए जाली व बोगस पैंशनरों की वैरीफिकेशन का कार्य पूरा करने के तुरन्त बाद पैंशनधारकों के लिए 80 करोड़ रुपए की राशि रिलीज कर दी है। पिछले कुछ महीनों से वैरीफिकेशन का कार्य चल रहा था जिस कारण राज्य में पैंशनरों के लिए पैंशन राशि रिलीज नहीं की जा सकी थी। कुछ महीनों की पैंशन लम्बित पड़ी हुई थी, जिसे सरकार ने अब क्लीयर करना शुरू कर दिया है। वैरीफिकेशन में यह बात सामने आई कि पूर्व सरकार के समय 93521 पैंशनरों के नाम गलत तौर पर शामिल किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को सौंप दी है। अधिकारियों ने बताया कि 80 करोड़ रुपए बैंकों को जारी कर दिए गए हैं तथा अब पैंशन की राशि सीधे ही पैंशनधारकों के खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस बीच उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने जाली पैंशन बनाने में सहयोग दिया था। सरकार अवैध रूप से बने पैंशनधारकों से पुरानी पैंशन राशि वसूल भी करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस बीच समाज सुरक्षा विभाग को कहा कि नवम्बर महीने तक की पैंशन को जल्द क्लीयर कर दिया जाए। अब वित्त विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में लम्बित पड़ी पैंशन की राशि को क्लीयर कर दिया जाएगा। अमरेन्द्र सरकार ने राज्य में कुल 19.87 लाख पैंशनधारकों की वैरीफिकेशन का कार्य शुरू किया था। जांच के दौरान पता चला है कि 51328 लाभार्थी अंडर ऐज हैं, जबकि 9839 लाभार्थी अधिकतम आय की सीमा को पूरा नहीं करते। इसी तरह से 32354 लाभार्थियों पर भी कई प्रकार के सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Post Views: 37
Previous Post

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का श्री पटना साहिब पिछले एक वर्ष के दौरान यह उनका दूसरा दौरा

Next Post

राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्य समिति की यह पहली बैठक

Next Post
राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्य समिति की यह पहली बैठक

राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्य समिति की यह पहली बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800