Sunday, August 16, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home Ambala

29 मई की अब बदलेगा हरियाणा कुरूक्षेत्र रैली को मिलेगी जबरदस्त सफलता : राजेन्द्र पाल गौतम

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in Ambala
0
29 मई की अब बदलेगा हरियाणा कुरूक्षेत्र रैली को मिलेगी जबरदस्त सफलता : राजेन्द्र पाल गौतम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण, एससी और एसटी, गुरुद्वारा चुनाव, जल विभाग के कैबिनेट मंत्री और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार राजेन्द्र पाल गौतम बुधवार को अम्बाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पधारे। यहां अम्बाला जिला के संगठन मंत्री गगनदीप सिंह कपूर ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत कर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। अम्बाला लोकसभा के प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि 29 मई को कुरूक्षेत्र में होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली को जबरदस्त सफलता मिलने वाली है क्योंकि हरियाणा के लोग खुद ब खुद आम आदमी पार्टी से जुड़कर बढ़ चढ़कर गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहले गुजरात मॉडल की चर्चा होती थी। लेकिन जब आम आदमी पार्टी ने गुजरात पहुंचकर गुजरात मॉडल की हकीकत की समीक्षा की तो पाया कि वहां के स्कूलों में ना तो पर्याप्त संख्या में शिक्षक हैं और ना ही विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं हैं। इसी प्रकार वहां के अस्पतालों में भी मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और लोग बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की अब देश विदेश में खूब चर्चा हो रही है। पंजाब के लोगों ने भी दिल्ली मॉडल को अपनाकर वहां पर प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार गठित की है और सरकार ने पहले महीने में ही अपने चुनावी वायदों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पंजाब के बाद हरियाणा, हिमाचल और गुजरात के लोग भी चाहने लगे हैं कि उनके राज्य में भी दिल्ली जैसी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा आज हकीकत यह है कि लोग स्वयं ही आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी का कुनबा दिन रात बढ़ रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हीं लोगों को साथ जोड़ रही है जाकि सैद्धांतिक रूप से अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में काम की राजनीति प्रभावी है और लोग धर्म और जाति की राजनीति के दुष्परिणाम देख चुके हैं।

Post Views: 117
Previous Post

ਦੁਰਗਾ ਮਾਤਾ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਫ਼ੀ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਨਿਹੰਗ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Next Post

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने मीडिया के महत्व पर दिया ज़ोर ; 32 पुरस्कार विजेताओं में डॉ. सेनू दुग्गल भी शामिल

Next Post
पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने मीडिया के महत्व पर दिया ज़ोर ;  32 पुरस्कार विजेताओं में डॉ. सेनू दुग्गल भी शामिल

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने मीडिया के महत्व पर दिया ज़ोर ; 32 पुरस्कार विजेताओं में डॉ. सेनू दुग्गल भी शामिल

Press Ki Taquat

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • ENGLISH NEWS
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2026 presskitaquat.com - Powered by Press Ki Taquat+919041568800