नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के यमुना हॉस्टल में एक ड्रोन पाया गया है। इस ड्रोन में कैमरा लगा था। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन यादव ने हॉस्टल में सोमवार शाम ड्रोन कैमरा पाए जाने के बाद पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मिलिंद महादेव डुंबेरे ने बताया कि कैमरा के मेमोरी कार्ड में बेहद कम अवधि की पांच वीडियो रिकॉॢडंग थी। रिकॉर्डिंग में एक लड़का और लड़की को ड्रोन उड़ाते देखा जा सकता है। उनकी पहचान होनी बाकी है। उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
