चंडीगढ़ः पंजाब सरकार नए शैक्षिक सैशन से सरकारी अध्यापकों की हाजरी के लिए रजिस्टरों की प्रथा खत्म करने जा रही है। जिसके तहत 1 अप्रैल से सूबे के समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की हाजरी ‘बायोमैट्रिक मशीन’ के द्वारा लगा करेगी। अध्यापकों द्वारा स्कूल से छुट्टी करने से पहले ‘बायोमैट्रिक मशीन ‘ में विवरण दर्ज करना लाजिमी होगा।इस प्रणाली के अंतर्गत हर अध्यापक की हाजरी का विवरण रोजमर्रा शिक्षा महकमें के मुख्य दफ्तर पहुंचा करेगा। सरकार ने इससे पहले प्रैक्टिस के लिए फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में मशीनें लगा दी हैं। पंजाब के सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार ने पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते बताया कि प्राजैक्ट की सफलता को देखते अब यह प्रणाली 1 अप्रैल से सूबे के समूह सरकारी स्कूलों में लागू की जा रही है। इस मौके शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी भी मौजूद थी।

